{"_id":"59c6ada74f1c1b20688b6396","slug":"201506192807-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए गए शहीद रामाश्रय यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए गए शहीद रामाश्रय यादव
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर तहसील के प्राथमिक विद्यालय पल्थी परिसर में शनिवार को शहीद रामाश्रय यादव की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान लोगों ने शहीद रामाश्रय यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
रामाश्रय यादव दीदारगंज क्षेत्र के हड़वा गांव में पैदा हुए थे। वह सीतापुर जनपद में क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात थे। 23 सितंबर को गस्त के दौरान बाजपुर में आतंकवादियो के द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग विस्फोट में वह शहीद हो गए थे। मुख्य अतिथि अर्चना यादव ने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं। हमें रामाश्रय यादव के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव और प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं में स्कूली बैग का वितरण भी किया। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, सत्यवान यादव, राम केवल यादव, यमुना प्रसाद तिवारी, दिवाकर यादव, कबि अधार, अजय यादव, विजयी यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राम पलट यादव और संचालन डा. राजेश रंजन यादव ने किया।