फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुकुट पूजन के साथ नगर की ऐतिहासिक श्रीरामलीला शुरु

मुकुट पूजन के साथ नगर की ऐतिहासिक श्रीरामलीला शुरु

Wed, 20 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
मुकुट पूजन के साथ नगर की ऐतिहासिक श्रीरामलीला शुरु
आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली में होने वाली श्रीरामलीला की शुरुआत मंगलवार की रात नारद मोह के मंचन से शुरु हुआ। दरभंगा बिहार से आए कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियों की दर्शकों ने तालियों से सराहना की। बीच-बीच में भगवान श्रीराम के लग रहे जयकारों से वातावरण श्रीराममय हो गया था।
विज्ञापन

श्रीरामलीला समिति पुरानी कोतवाली के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ मंगलवार की शाम मुकुट पूजन और हवन-पूजन के साथ हुआ। दरभंगा बिहार से आए कलाकारों ने नारद मोह का मंचन किया। मंचन के क्रम में नारद के घमंड को तोडऩे के लिए श्री विष्णु भगवान ने नारद को बंदर का रूप देते हैं। इसके बाद नारद श्रीनगर के राजा की पुत्री से शादी करने जाते हैं। राजा के दरबार में बंदर के रूप को देख लोग खूब हंसते हैं। इसी बीच शंकर जी के भेजे गए दो गणों ने नारद को उनका बंदर वाला चेहरा दिखाते हैं। अपने इस रूप को देख नारद क्रोधित हो जाते हैं और वहां से चले जाते हैं। साथ ही नारद दोनों गणों को श्राप देते हैं कि जाओ तुम दोनों राक्षस बन जाओगे। मेहनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कटहन गांव में श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ मंगलवार की रात हुआ। पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह का मंचन किया। इसके बाद सुधीर महाराज ने श्रीराम कथा का वर्णन किया। इस दौरान लगे श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन


मुकुट पुजन के साथ रामलीला शुरु
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर स्थित रामलीला मैदान में आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर द्वारा बुधवार की रात मुकुट पुजन के साथ रामलीला की शुरुआत किया गया। वही पर गुरुवार की रात रावण अत्याचार का मंचन किया जाएगां। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार चौरसिया और जीतबहादुर लाल श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीराम जन्म का होगा मंचन
आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली में श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित श्रीरामलीला में गुरुवार की रात श्रीरामजन्म, विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध का मंचन किया जाएगा। जानकारी देते हुए अध्यक्षत स्वतंत्र कुमार गुप्त ने बताया कि श्रीरामलीला रात आठ बजे से शुरु होगी।

वहीं मेजवां में नगर पंचायत फूलपुर स्थित श्रीरामलीला मैदान में आदर्श श्रीराम लीला सेवा समिति की ओर से श्रीराम लीला मंचन गुरूवार से शुरू होगा। पहले दिन नारद मोह का मंचन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष रामअशीष रावत ने बताया कि मंचन के लिए कलाकारों को अयोध्या से आमंत्रित किया गया है। श्रीराम लीला का मंचन 29 सितंबर तक चलेगा। 30 को दशहरा मेला का आयोजन होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed