{"_id":"59c15b7b4f1c1b8e688b5584","slug":"201505844091-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारद मोह के मंचन संग रामलीला का होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारद मोह के मंचन संग रामलीला का होगा शुभारंभ
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। आज जहां छोटी से छोटी बात पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो जाते हैं। वहीं फूलपुर तहसील क्षेत्र के ओरिल बाजार की रामलीला गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बनी हुई है। सबसे बड़ी बात रामलीला की यह है कि इसमें गांव के ही युवा पात्रों को निभाते हैं। इस रामलीला मुस्लिम समुदाय के इशहाक अहमद राजा दशरथ के राज्य अयोध्या में नाई का किरदार 20 वर्षों से निभा रहे हैं। आजादी के बाद 1947 से यह रामलीला युवक रामलीला समिति के नाम से होती आ रही है।
इस बार ओरिल के रामलीला की शुरूआत 22 सितंबर से होगी। 30 सितंबर को विजयादशमी के बाद एक अक्टूबर को भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित होगा। राम लीला के निर्देशक सियाराम गुप्त इंद्र और हनुमान की भूमिका लगभग 27 वर्ष से करते आ रहे हैं। चंदन गुप्ता नौ वर्ष से राम की भूमिका, पवन गुप्ता नौ वर्ष से लक्ष्मण, विनोद सात वर्ष से भरत और रिंकू गुप्ता सात वर्ष से शत्रुघ्न की भूमिका निभाते आ रहे हैं। व्यवस्थापक विनोद गुप्त 15 वर्ष से राजा जनक की भूमिका और प्रबंधक अशोक कुमार जायसवाल 15 वर्ष से रावण और राजा दशरथ की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं डा. अच्छेलाल गुप्त 60 वर्ष से मामा मारीच की भूमिका पूरे मनोयोग से निभा रहे हैं। राजा दशरथ के राज्य में 20 वर्षों से नाई की भूमिका निभाने वाले इशहाक अहमद का कहना है कि मेरे पिता इद्रीश इस रामलीला में ढोलक बजाते थे। मुस्लिम होकर मैं रामलीला में भाग लेता हूं इस बारे में आज तक मुझसे किसी ने कुछ नहीं कहा और ना ही मैं किसी की बात को सुनता हूं।मैं भजन कीर्तन में भी भाग लेता हूं।
नारद मोह से होगा रामलीला का आगाज
आजमगढ़। श्रीरामलीला समिति की बैठक सोमवार की रात को पुरानी कोतवाली स्थित शिवमंदिर परिसर में हुई। इसमें नगर क्षेत्र में पुरानी कोतवाली पर होने वाली एकमात्र श्रीरामलीला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पहले दिन नारद मोह का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष स्वतंत्रत कुमार गुप्त एडवोकेट ने कहा कि मंगलवार की शाम मुकुट पूजन से श्रीरामलीला की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि इस बार श्री मिथिला विजय रामलीला नाट्य कला परिषद दरभंगा बिहार के कलाकार श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन नारद मोह का मंचन किया जाएगा। समिति के संयोजक विभाष सिन्हा ने कहा कि श्रीरामलीला 19 सितंबर से शुरु होकर दो अक्तूबर तक चलेगा। इस मौके पर डा. राजेंद्र प्रसाद, राम प्रसाद जायसवाल, कमल गुप्ता, दाऊ प्रसाद, श्रवण कुमार, सुरेश केशरी, संतोष नेता, राजीव चौरसिया, त्रिलोकी साव, अशोक पटेल, भोला सेठ, जयप्रकाश, सेनू मोदनवाल, संतोष जायसवाल, विनय गुप्ता, जयप्रकाश, श्रीचंद, सुरेश आदि उपस्थित थे।