{"_id":"595936df4f1c1b8c1a8b49b7","slug":"201499018975-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से डाक्टरों ने मनाया डाक्टर्स-डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से डाक्टरों ने मनाया डाक्टर्स-डे
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शनिवार की शाम लछिरामपुर स्थित एक होटल में डाक्टर्स-डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आजमगढ़ शाखा के वरिष्ठ और सम्मानित सदस्यों सहित चिकित्सा क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर डॉ. केएन सिंह, डॉ. इंदु सिंह, डॉ. आरडी सिंह और डॉ. बीएन अग्रवाल को अंगवस्त्रम आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत आईएमए शाखा की अध्यक्ष डॉ. स्वास्ति सिंह, सचिव डॉ. अर्चना मैसी, डॉ. निर्मल श्रीवास्तव, डॉ. ेअशोक सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. स्वास्ति सिंह ने डाक्टरों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने सभी चिकित्सकों को डाक्टर्स-डे की बधाई दी। डॉक्टरों सहित उनके परिवार के बच्चों ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। जिसकी सभी ने तालियों से सराहना की। वहीं, कलाकार दुर्गेश ने गीत से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल श्रीवास्तव, पूर्व सचिव डॉ. अशोक सिंह, डॉ. डीपी राय, डॉ. हेमबाला यादव, डॉ. अफजाल, डॉ. अनूप सिंह यादव, डॉ. गायत्री कुमारी, डॉ. पीडी यादव, डॉ. शहाबुद्दीन, डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. शिप्रा सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन