{"_id":"60b9f8398ebc3e7fd658f67f","slug":"20-years-old-grandson-of-former-ormer-block-pramukh-commits-suicide-hanged-himself-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः पूर्व ब्लाक प्रमुख के पोते ने फांसी लगा दी जान , परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः पूर्व ब्लाक प्रमुख के पोते ने फांसी लगा दी जान , परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 04 Jun 2021 03:24 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 04 Jun 2021 03:24 PM IST
सार
बिलरियागंज ब्लाक के पूर्व प्रमुख मुखराम यादव का शहर के फराशटोला मुहल्ले में मकान है। यहीं उनका पूरा परिवार रहता है। शुक्रवार की भोर में पूर्व प्रमुख के 20 वर्षीय पोते रवि पुत्र अरविंद यादव ने घर पर ही छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल गया।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज ब्लाक के पूर्व प्रमुख मुखराम यादव के पोते (20) ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बिलरियागंज ब्लाक के पूर्व प्रमुख मुखराम यादव का शहर के फराशटोला मुहल्ले में मकान है। यहीं उनका पूरा परिवार रहता है। शुक्रवार की भोर में पूर्व प्रमुख के 20 वर्षीय पोते रवि पुत्र अरविंद यादव ने घर पर ही छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल गया। परिजनों को इसकी जनकारी तब हुई जब वे सुबह सात बजे उसे जगाने गए।
विज्ञापन
युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भाई में अकेला था। उसकी दो बहनें है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव आदि भी मौके पर पहुंचे और घटना क्रम की जानकारी ली। युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन