{"_id":"64724d7de57e8e2850027b14","slug":"20-villages-will-be-bathed-in-milky-light-there-will-be-light-even-without-electricity-azamgarh-news-c-20-1-225690-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दूधिया रोशनी से नहाएंगे 20 गांव, बगैर बिजली के भी रहेगा उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दूधिया रोशनी से नहाएंगे 20 गांव, बगैर बिजली के भी रहेगा उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता कम करने व प्राकृतिक स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए जिले में कवायद शुरू कर दी गई है। बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत जिले के 20 गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नेडा द्वारा इन गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें की लागत का वहन किया जाएगा। इससे गांव के लोगों को रात में आवागमन में सहूलियत रहेगी। बगैर बिजली के पथ प्रकाश पर ग्राम पंचायत पर भी बोझ नहीं पड़ेगा।
वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नेडा फिरोज अहमद ने बताया कि सोलर स्ट्रीट लाइट से पारंपरिक बिजली की बचत के साथ ही कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी। इससे पर्यावरण और शुद्ध बनेगा। उन्होंने बताया कि बाबू जी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत चयनित गांव की गलियों व चौक समेत विभिन्न स्थानों पर कुल लाइटें लगेंगी। इनकी वारंटी पांच साल रहेगी। अभी गांवों से प्रस्ताव मांगा गया है। ज्यादातर लाइटें वहीं लगाई जाएंगी जहां पर आबादी अधिक हो। लोगों का आनाजाना अधिक हो। इसके बाद वहां लाइटें लगाई जाएंगी। ये लाइटें सूर्यास्त के बाद स्वत: जलेंगे और सूर्योदय के पहले बंद हो जाएंगे।
00000000000000
सोलर लाइटों से रोशन हुए ग्रामीण बाजार
आजमगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत जनपद के 22 ब्लाॅक क्षेत्र के ग्रामीण बाजारों को 656 सोलर लाइटों से रोशन कर दिया गया है। शाम ढलने से सूर्योदय तक यह लाइटें रोशनी प्रदान करती हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र में देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल नजर आने लगी है।
विज्ञापन
सीएम समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित होंगे गांव
आजमगढ़। गांवों का समुचित विकास करने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत जिले में गांवों का चयन किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायतों को नेडा की मदद से रोशन किया जाएगा। वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत का चयन किया जा रहा है। इसे लगाने की जिम्मेदारी वैकल्पिक उर्जा विभाग (नेडा) को सौंपी गई है। अभी तक 100 से अधिक आवेदन आ चुके है।