{"_id":"5f04664f8ebc3e42ae3d404b","slug":"20-new-corona-positives-including-three-foreigners-found-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: विदेश से आए तीन लोगों समेत 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: विदेश से आए तीन लोगों समेत 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार पहुंचा
Tue, 07 Jul 2020 07:14 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जनपद में मंगलवार को एक साथ 20 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। नए संक्रमितों में तीन विदेश से आए लोग भी शामिल हैं। महराजगंज के तिलकपुर में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे एक परिवार में तीन और संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब तक 313 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 108 सक्रिय हैं। 196 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं और नौ मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए सैंपल में 20 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसमें एक व्यक्ति मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के औरंगाबाद में, एक हरिवंशपुर, एक व्यक्ति आजमगढ़ शहर कोतवाली के कुर्मी टोला निवासी, एक महंगूपुर गंभीरपुर, एक मेहमौनी कप्तानगंज, तीन व्यक्ति तिलकपुर महराजगंज, एक मेडिकल कालेज चक्रपानपुर, एक रानी की सराय क्षेत्र के सुराईं, एक एकरामपुर पल्हना, एक चकलालधर रानी की सराय, एक अहरौला, एक ठेकमा, दो महमदपुर ब्लॉक के गोसडी, एक बेलागढ़ जहानागंज, दो रायपुर खुदाबख्श लालगंज, एक जहरूद्दीनपुर जीयनपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित होगा। कुल एक्टिव, डिस्चार्ज एवं मृतक की सूचना प्राप्त होने पर दी जायेगी।
विज्ञापन विज्ञापन