फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20 new cases of suspected fever surfaced, all beds full

संदिग्ध बुखार के 20 नए केस आए सामने, सभी बेड फुल

Tue, 18 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
20 new cases of suspected fever surfaced, all beds full
मुबारकपुर। कस्बा में तीन सप्ताह से अधिक समय से फैला संदिग्ध बुखार नियंत्रित होने का नाम नहीं ले रहा है। लाख कवायद के बाद भी इस पर नियंत्रण न होने से कस्बे के लोग दहशत में है। सोमवार को भी 20 से अधिक नए संदिग्ध बुखार रोगी सामने आए। जिन्हें दवा आदि देकर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने घर भेज दिया। सरकारी से लेकर सभी प्राइवेट अस्पतालों के वार्ड इन दिनों संदिग्ध बुखार पीड़ितों से पटे पड़े हैं।
विज्ञापन

मुबारकपुर में संदिग्ध बुखार कहर ढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, मलेरिया विभाग की सारी कवायद फेल ही साबित हो रही है। घर-घर संदिग्ध बुखार के पीड़ित मौजूद हैं। अब तक पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है तो वहीं एक वृद्ध की डेंगू से मौत भी हो चुकी है। सोमवार को भी 20 से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। जिन्हें दवा आदि देकर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार घर भेज दिए। सीएचसी हो अथवा प्राइवेट अस्पताल सभी के बेड संदिग्ध बुखार रोगियों से पटे पड़े है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज मौर्या ने बताया कि पिछले दिनों हुई बरसात के चलते कस्बे में जल निकासी प्रभावित हुई है। जिससे जगह-जगह हुए जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिसके चलते ही मलेरिया व डेंगू जैसे लक्षण वाले बुखार से लोग ग्रसित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed