{"_id":"5707fe4c4f1c1b8171c811b5","slug":"2-die-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो की मौत, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
हादसा
कप्तानगंज थाने के कौड़िया बाजार में शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
अतरौलिया थाने के भीलमपुर छपरा गांव निवासी चंद्रशेखर शर्मा (40) अपनी पत्नी सीमा (35) के साथ अपने एक साल के बेटे प्रबल को दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। जबकि अतरौलिया थाने के सरैया रत्नावे गांव निवासी कासिम (41) पुत्र मुख्तार अपने गांव के आलमगिर (40) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। कौड़िया बाजार में स्थित रामलीला मैदान के पास चंद्रशेखर और कासिम की बाइक आमने-सामने टकरा गई। सभी लोग सड़क पर गिर गए। तभी आजमगढ़ की ओर जा रही अनियंत्रित स्कार्पियो इन्हें कुचलते हुए आगे निकली और साइकल सवारों को टक्कर मारते हुए पलट गई। इसमें चंद्रशेखर और कासिम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सीमा उसके बेटे प्रबल, आलमगिर के अलावा सिलाई सीख कर जा रही कप्तानगंज थाने के मदनपट्टी गांव निवासी नीलम (19) पुत्री लालमन, रायपुर काजी गांव निवासी किरन (18) पुत्री रामचेत, कौडिय़ा बाजार निवासी शिवम (16) पुत्र शिवप्रसाद वर्मा घायल हो गए। घटना के बाद स्कार्पियो सवार लोग फरार हो गए। थोड़ी ही देर में मौके पर बाजार के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होने पर वहां पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां सीमा और आलमगिर की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ कप्तानगंज अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि स्कार्पियो पुलिस के कब्जे में है। मालिक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।