फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2.30 crores, 1.17 crores spent by public representatives for Corona

जनप्रतिनिधियों ने कोरोना के लिए दिए 2.30 करोड़, 1.17 करोड़ हुए खर्च

Tue, 23 Feb 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
2.30 crores, 1.17 crores spent by public representatives for Corona
आजमगढ़। कोविड-19 से बचाव के लिए कई जनप्रतिनिधियों की ओर से भी बचाव और राहत कार्य के लिए धनराशि दी गई थी। विधानसभा में दाखिल एक प्रश्न के जवाब में बताया गया है कि जनपद में कुल छह प्रतिनिधियों की ओर से राहत कार्य के लिए कुल 2.30 करोड़ की धनराशि दी गई है। इसमें अभी तक 1.17 करोड़ की धनराशि खर्च हो चुकी है। सबसे ज्यादा धनराशि आजमगढ़ से सपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक करोड़ की धनराशि दी थी। इसमें 36.99 लाख रुपये सीएमओ को 63.01 लाख रुपये मेडिकल कालेज को दिए गए थे।
विज्ञापन

गत वर्ष अप्रैल माह से प्रदेश के साथ ही पूरा जनपद कोविड-19 महामारी से गंभीर रूप से जूझ रहा था। इस विकट परिस्थितियों में कई जनप्रतिनिधियों की ओर से भी सहयोग दिया गया था। इस धनराशि से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही राजकीय मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से कई कार्य कराए गए थे। विधानसभा में विधायक संजय गर्ग ने इससे संबंधित प्रश्न उठाया था। इस पर शासन की ओर से जनपद से जानकारी मांगी गई थी। जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार छह जन प्रतिनिधियों की ओर से कोरोना काल में 2.30 करोड़ की धनराशि विभिन्न मदों में दी थी। इसमें 1.17 करोड़ रुपये स्थानीय स्तर पर बीमारी से निबटने में खर्च किए गए हैं। फूलपुर-पवई विधानसभा के भाजपा विधायक अरुण कुमार यादव ने अपनी निधि से 85 लाख की धनराशि सीधे मुख्यमंत्री के कोविड केयर फंड में दी थी। भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह ने अपनी निधि से 12.50 लाख की धनराशि सीएमओ को दी गई थी। सपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी निधि से एक करोड़ की धनराशि दी थी। इसमें 36.99 लाख रुपये सीएमओ और 63.01 लाख रुपये राजकीय मेडिकल कालेज को दी गई थी। बसपा लालगंज से सांसद संगीता आजाद ने 22.20 लाख की धनराशि सीएमओ को दी थी। चंदौली से सांसद डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय ने अपनी निधि से 10 लाख रुपये सीएमओ को दिए थे। सगड़ी से बसपा विधायक वंदना सिंग ने अपनी निधि से तो धनराशि नहीं दी थी, लेकिन व्यक्तिगत श्रोत से 76 हजार रुपये मुख्यमंत्री पीड़ित सहायत कोष में दिए थे। उक्त जनप्रतिनिधियों की ओर से कुल 2.30 करोड़ की धनराशि दी गई थी। इसमें 1.17 करोड़ की धनराशि विभिन्न मदों में खर्च किए गए थे।
विज्ञापन

कोरोना काल में जनप्रतिनिधियों से मिली धनराशि को मुख्य रूप से 100 शैय्या अस्पताल तरवां और सीएचसी कोल्हूखोर को कोव़िड-19 में इस्तेमाल के लिए तैयार करने पर खर्च की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ
सांसद अखिलेश यादव की ओर से दी गई धनराशि को उनकी मंशा के अनुरूप जांच किट और उपकरणों की खरीद पर खर्च की गई थी।
डॉ. आरपी शर्मा, प्रिंसिपल, मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed