फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2.06 crore pending on 231 brick kilns, RC released

231 ईंट भट्ठों पर 2.06 करोड़ बकाया, वसूली के लिए आरसी जारी

Fri, 27 Sep 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
2.06 crore pending on 231 brick kilns, RC released
आजमगढ़। जनपद के विभिन्न तहसीलों में वर्ष 2013-14 से 231 ईंट भट्टों पर 2.06 करोड़ रुपये बकाया है। कई बार वसूली के लिए नोटिस जारी करने के बाद भी संचालकों की ओर से इसे जमा नहीं किया गया। अब इन ईंट भट्ठों के खिलाफ आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन

खनन विभाग में पंजीकृत ईट भट्ठों पर पिछले कई वर्षों से रायल्टी, आवेदन शुल्क और ब्याज के करोड़ोेें रुपये बकाया हैं। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी भट्ठा संचालकों की ओर से इसे जमा नहीं किया गया। डीएम के निर्देश पर अब इन भट्ठा संचालकों को आरसी जारी की जा रही है। वर्ष 2013-14 में 231 भट्ठों पर कुल 2.06 करोड़ की धनराशि बकाया थी। सभी को आरसी जारी की गई है। इसमें सदर तहसील के 59 ईंट भट्ठों को 52.12 लाख के बकाये, बूढ़नपुर के 10 ईंट भट्ठों को 8.14 लाख, सगड़ी के 41 ईंट भट्ठों को 37.72 लाख, मेंहनगर के 21 ईंट भट्ठों को 17.99 लाख, निजामाबाद के 22 ईंट भट्ठों को 19.58 लाख, लालगंज के 39 ईंट भट्ठों को 34.17 लाख, फूलपुर के 29 ईंट भट्ठों को 27.64 लाख, मार्टीनगंज के 10 ईंट भट्ठों को 9.12 लाख के बकाये में आरसी जारी की गई है। खान निरीक्षक विनीत सिंह ने बताया कि तहसील के माध्यम से वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed