फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   195 new feeders to be constructed in the division; proposal sent to the government.

Azamgarh News: मंडल में बनेंगे 195 नए फीडर, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Sat, 10 Oct 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
195 new feeders to be constructed in the division; proposal sent to the government.
उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली निगम ने मंडल में 11 केवी के 195 नए फीडर बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। एडिशनल प्लान के तहत तैयार प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद नए फीडरों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता वितरण इंजी. रामबाबू ने बताया कि आजमगढ़ प्रथम सर्किल में तीन और द्वितीय सर्किल में 40 नए फीडर बनाने का प्रस्ताव है।इसी तरह मऊ में 97 और बलिया में 55 फीडर बनाने की योजना तैयार की गई है। इस तरह पूरे मंडल में कुल 195 नए फीडर बनाए जाने प्रस्तावित हैं। वर्तमान में कई स्थानों पर लंबे फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में लाइन में तकनीकी खराबी आने या फॉल्ट होने पर बड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। फीडरों की लंबाई अधिक होने से पेट्रोलिंग और खराबी का पता लगाने में भी कर्मचारियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00 वर्जन
नए फीडरों के निर्माण से संबंधित कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। अब प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed