फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आज से हड़ताल पर जा सकते है बिजलीकर्मी, प्रभावित होगी बिजली

आज से हड़ताल पर जा सकते है बिजलीकर्मी, प्रभावित होगी बिजली

Thu, 18 Apr 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
आज से हड़ताल पर जा सकते है बिजलीकर्मी, प्रभावित होगी बिजली
आजमगढ़। एसडीओ की कार्यालय में पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार से बिजली कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जिले की बिजली आपूर्ति ठप करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

एसडीओ नगर अजय कुमार मिश्रा पर दो दिनों पूर्व अराजक तत्वों ने कार्यालय में घुस कर उनके साथ मारपीट करने के साथ कार्यालय में तोड़फोड़ भी की थी। एसडीओ ने सिधारी थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर सिधारी पुलिस ने मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर हुई जिसमें बिजली कर्मचारियों ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को 11 बजे तक यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो बिजली कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल व कार्य बहिष्कार पर चले जायेंगे। कर्मियों ने जिले की बिजली व्यवस्था को ठप करने की भी चेतावनी दी है। बैठक में एके सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अजय मिश्रा, राजनरायन सिंह, धरमू यादव, शत्रुघन यादव, जयशंकर वर्मा, निखिल शेखर सिंह, प्रभु नरायन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला प्रशासन को नोटिस दी गई है। जिसकी समय सीमा शुक्रवार को 11 बजे समाप्त हो रही है। इस समय सीमा में यदि गिरफ्तारी नहीं होती है तो निश्चित तौर पर बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। - अरविंद कुमार सिंह, एक्सईएन, वितरण खंड प्रथम, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed