{"_id":"5c65a719bdec2273aa6bb83d","slug":"191550165785-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये मरीजों के मिलने का क्रम जारी, तीन नये मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये मरीजों के मिलने का क्रम जारी, तीन नये मरीज मिले
विज्ञापन
मुबारकपुर। एक माह के लंबे अंतराल के बाद भी पीलिया के प्रकोप पर नपा व स्वास्थ्य महकमा नियंत्रण नहीं पा सका है। गुरुवार को भी नये मरीज के सामने आने का क्रम जारी रहा। सीएचसी पर तीन नये मरीज पहुंचे, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। वहीं चार अन्य मरीजों के प्राइवेट अस्पतालों पर पहुंचने की सूचना है।
11 जनवरी से मुबारकपुर कस्बा वासी पीलिया का प्रकोप झेल रहे है। दूषित पानी के सेवन व साफ सफाई के आभाव के चलते कस्बा समेत आसपास का क्षेत्र फैली पीलिया से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और दो सौ से अधिक मरीज सरकारी रिकार्ड के अनुसार सामने आ चुके है। गुरुवार को भी तीन नये मरीज पूरा रानी मुहल्ला निवासी 19 वर्षीय तनवीर पुत्र अनवार अहमद, 26 वर्षीया ताहिरा खातून पत्नी शब्बीर अहमद व पुरानी बस्ती निवासी 18 वर्षीय मो. शाकिब पुत्र अब्दुल कादिर बीमारी की हालत में सीएचसी पर पहुंचे। जांच किए जाने पर तीनों में पीलिया की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। वहीं चार नये मरीज प्राइवेट अस्पतालों पर भी पहुंच कर अपना इलाज करा रहे है।
जागरूकता के लिए लाउडस्पीकर से हो रहा प्रचार
मुबारकपुर। जेडी के निर्देश पर स्थानीय स्वास्थ्य महकमे ने गुरुवार को दो रिक्शों पर लाउडस्पीकर लगवा कर लोगों को पीलिया से बचाव के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया। लोगों से यह अपील की जा रही है कि वो खानपान पर विशेष ध्यान दें। पीलिया रोगी टहलने के बजाए ज्यादा से ज्यादा आराम करें। पानी उबाल कर और उसे क्लोरीन की गोली मिला कर पीयें। बाहर खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों को कत्तई न खाये। सीएचसी प्रभारी डॉ. अब्दुल अजीज ने बताया कि पीलिया पर पूर्ण नियंत्रण तभी संभव है जब कस्बे के लोग जागरूक हों और इन जरूरी उपायों को पूरी तरह से अपनायें। इसके साथ ही लाउड स्पीकर से यह भी प्रचार किया जा रहा था कि यदि कहीं दूषित पानी आता है तो तत्काल इसकी सूचना नपा को दी जाए।