{"_id":"5c17ec85bdec22569632eefd","slug":"191545071749-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव को लेकर आमरण अनशन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव को लेकर आमरण अनशन का ऐलान
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लालगंज स्थित श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय के छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर आंदोलन का मन बना लिया है। सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर जल्द तिथि की घोषणा न होने पर 19 से महाविद्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू किए जाने का ऐलान किया गया।
छात्रों का कहना था कि 17 अक्टूबर को ही महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रबंधक, एसडीएम व तहसीलदार लालगंज को पत्रक देकर जल्द चुनाव कराने की अपील की जा चुकी है। इसके बाद भी महाविद्यालय प्रशासन व स्थानीय तहसील प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव की कोई तिथि घोषित नहीं किया। महाविद्यालय के प्राचार्य बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दे रहे है। जिसके चलते महाविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य भी प्रभावित है। छात्रों ने जिलाधिकारी से जल्द तिथि घोषित कर चुनाव कराने की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक चुनाव की तिथि नहीं घोषित होती है तो बुधवार से महाविद्यालय परिसर में ही आमरण अनशन की शुरूआत कर दी जाएगी। पत्रक सौंपने वालों में बृजलाल यादव, मनीष कुमार, आशीष यादव, गौरव कुमार, धर्मेंद्र, विवेक पांडेय, अंजली सिंह, प्रियंका, संध्या राव, अनु श्री, अंतिमा, रवि, मंजूला, तनु, शिखा, रविना आदि शामिल रहे।