{"_id":"5a9ae15c4f1c1b14598b493f","slug":"191520099676-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दूसरे दिन खुमारी में डूबे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दूसरे दिन खुमारी में डूबे रहे लोग
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शुक्रवार को होली का पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद शनिवार को लोग इसकी खुमारी में डूबे रहे। जिसका परिणाम रहा सरकारी कार्यालयों से लेकर सड़कों तक सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए।
शुक्रवार को होली की हुड़दंग में शामिल लोगों का खुमार शनिवार को भी नहीं उतरा। शनिवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहुत कम ही लोग सड़कों पर आवागमन करते नजर आए। जो बाजार और दुकान ग्राहकों से गुलजार नजर आती थी शनिवार को उन दुकानों में भी सन्नाटा पसरा हुआ था। यही हाल सरकारी कार्यालयों का भी रहा। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों की संख्या भी काफी कम रही। जो कर्मचारी कार्यालय पहुंचे थे वह अपनी कुर्सियों पर बैठकर उंघते नजर आ रहे थे। प्रतिदिन अधिकारियों के यहां फरियाद लगाने वाले फरियादियों की भीड़ देखने को मिलती थी। लेकिन शनिवार को फरियादी भी कम ही देखने को मिलने। फरियादियों से गुलजार रहने वाले कलेक्ट्रेट परिसर में इक्का-दुक्का फरियादी ही नजर आए। वह भी अधिकारियों के न मिलने पर मायूस ही लौटे।