फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नकलविहीन परीक्षा कराने का आह्वान

नकलविहीन परीक्षा कराने का आह्वान

Sun, 04 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
नकलविहीन परीक्षा कराने का आह्वान
पल्हनी। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में शनिवार को एडीएम एफआर की अध्यक्षता में नकलविहीन परीक्षा कराए जाने को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डा.वीके शर्मा ने शासन की मंशा के अनुसार शुचितापूर्ण नकलविहीन परीक्षा कराए जाने की बात सभी केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा में विषय अध्यापक की ड्यूटी कदापि न लगाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर गलती से किसी लड़के का सेंटर लड़कियों में आ गया तो वह लड़का अपने निर्धारित सेंटर पर परीक्षा देगा। इसी प्रकार किसी लड़की का लड़कों के सेंटर पर हो गया है तो वह लड़की अपने निर्धारति सेंटर पर ही परीक्षा देंगी। उन्होंने आदेशित किया कि जो बाहरी कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए है वह अपने निर्धारित केंद्रों पर हरहाल में चार फरवरी को 12 बजे तक अपनी उपस्थित दर्ज करा दें। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डा. रणधीर सिंह, रामकिशुन पांडेय, जय प्रकाश यादव, अनवरजहां, विनय सिंह, आशा सिंह सहित अनेक प्रधानाचार्य और प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed