{"_id":"5a75ffd14f1c1b90268b8265","slug":"191517682641-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। फूलपुर बार एसोसिएशन के समर्थन में शनिवार को दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन कर एसडीएम फूलपुर के विरुद्ध विरोध जताते हुए स्थानांतरण की मांग की।
दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ के सभागार में अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फूलपुर के एसडीएम प्रकरण और स्वास्थ्य लाभ निधि योजना के अनुमोदन पर विचार किया गया, इसके साथ ही फूलपुर एसडीएम के न्यायालय का स्थानांतरण तक बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन संघ के मंत्री अजय कुमार सिंह ने किया। पारित प्रस्ताव के तहत न्यायिक कार्य नहीं किया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने संघ भवन से जुलूस निकाला। जुलूस नारेबाजी करते हुए भ्रमण किया और कलेक्टे्रेट चौराहे पर जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम फूलपुर के स्थानांतरण की मांग की गई। अंत में अधिवक्ता लालजी गुप्ता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं फूलपुर में अधिवक्ताओं की ओर से चल रहा विरोध-प्रदर्शन शनिवार को 17वें दिन भी जारी रहा। वहीं, फूलपुर न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों के मार्टीनगंज तहसील भेजे जानाले निर्देश की जानकारी के बाद अधिवक्ताओं ने इसके खिलाफ रणनीत बनानी शुरू कर दी है। बार संघ के अध्यक्ष लालचन्द यादव ने कहा कि जिलाधिकारी का आदेश न्याय संगत नहीं है। आदेश मिलने पर सक्षम न्यायालय में अपील की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
लालगंज। फूलपुर तहसील में अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में शनिवार को भी एसडीएमफूलपुर के स्थानांतरण और अन्य समस्याओं को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। तहसील परिसर का चक्रमण कर अधिवक्ता हामिद अली के नेतृत्व में लालगंज में मुंसिफ न्यायालय का निर्माण कराने में हो रही देरी पर आक्रोश जताया। समरबहादुर सिंह, विंध्यवासिनी राय, धर्मेश पाठक , नागेंद्र सिंह, हामिद अली, कृष्णकुमार, मोदनवाल, सतोष कुमार राय, जितेंद्र सिंह, लाल बहादुर यादव, राम सेवक यादव, देवेन्द्रनाथ पान्डे उपस्थित रहे।