{"_id":"5a3aa8d94f1c1b0d698c33f8","slug":"191513793753-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थिति अधिकारियों के खिलाफ जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थिति अधिकारियों के खिलाफ जताया आक्रोश
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर। ब्लाक सभागार में प्रमुख अर्चना यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को हुई जिसमें क्षेत्र के सभी प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। खंड विकास अधिकारी ने सभी विभागों को बैठक का एजेंडा भेजने के साथ ही अनुपस्थिति अधिकारियों के बारे में पत्र भेजने को कहा। सभी सदस्यों से विकास के लिए प्रस्ताव मांगे। दो ग्राम पंचायत को जोड़ने वाले प्रस्तावों को प्रमुखता देने की बात कही।
बैठक की कार्यवाही खंड विकास अधिकारी ने शुरू की। पिछली कार्यवायी में पूर्ण और अपूर्ण कार्य से अवगत कराया गया। इस पर खर्च धन का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। विपणन अधिकारी ने धान खरीद की जानकारी दी। सीडीपीओ ने नई योजनाओं से अवगत कराया। एडीओ समाज कल्याण गौरव यादव ने पेंशन योजना के पात्रता के बारे में बताया। प्रधान संघ के अध्यक्ष राम सिंगार यादव ने कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश जताया। कहा कि गांवों मे पात्र व्यक्तियों को सरकारी सस्ते गल्ले और तेल का लाभ नहीं मिल रहा है। अपात्रों का चयन पूर्ति विभाग की ओर से किया गया है।प्रमुख अर्चना यादव ने उपस्थित सदस्यों का आभार जताया। विकास और ओडीएफ के लिए सहयोग मांगा। अरविन्द शर्मा, जय प्रकाश उपाध्याय, एसएन सिंह, राजीव मौर्या, विनीता गुप्ता, राजपती यादव, राम नयन, अशोक कुमार उपस्थित रहे।