फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कार्यकत्रियों पर लाठीचार्ड क्रूरता

कार्यकत्रियों पर लाठीचार्ड क्रूरता

Fri, 27 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
कार्यकत्रियों पर लाठीचार्ड क्रूरता
आजमगढ़। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को सिधारी के हाईडिल चौराहे पर हुई। इसमें एसोसिएशन की कार्यकत्रियों ने सरकार की ओर से किए गए लाठीचार्ज को क्रूरता बताया। सरकार के खिलाफ आगे व्यापक कदम उठाने जाने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

एसोसिएशन की जिला महामंत्री लक्ष्मी सिंह ने कहा कि 23 अक्टूबर को लखनऊ के जीपीएफ पार्क में संगठन शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहा था। शासन ने हमारी मांगों को अनसुना करते हुए हमारे पदाधिकारियों को जबरिया धरना स्थल से उठाकर अन्यत्र कहीं ले गई। आक्रोशित आंगनबाड़ियां और सहायिकाएं सड़क पर उतरीं तो 36 घंटे के धरने में पांच बार हम पर लाठियां बरसाई गईं। जो निंदनीय है। आदर्शों और नारी सशक्तिकरण की बात करने वाली मोदी और योगी सरकार दोनों ने मिलकर हजारों महिलाओं पर लाठी बरसाया है। इस क्रूरता और बर्बरता को कभी भूलेंगे नहीं। जब तक सरकार हमें लिखित आश्वासन नहीं देगी तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। कंचन यादव, त्रिरत्नप्रिया, संगीता गोंड, ममता निगम, लक्ष्मी गोंड, कंचन राय, शशिकला, सुनीता सिंह, सुमन सिंह मौजूद रहीं। बैठक की अध्यक्ष महामंत्री महामंत्री लक्ष्मी सिंह व संचालन वन्दना पाठक ने किया।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यकत्रियों एंव सहायिकाओं ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मानदेय समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल जारी रखते हुए अनिश्चित कालीन धरना जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ कलमबंद हड़ताल पर है। शुक्रवार को बूढ़नपुर के कोयलसा ब्लाक पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नारेबाजी की। ब्लाक अध्य्क्ष नीतू पांडेय, सुनीता, सुषमा यादव, पुष्पा यादव, रंजू सिंह, लालिमा सिंह, फूलमती आदि थीं। अहरौला में कार्यकत्रियों ने ब्लाक अध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी की। सुषमा, कंचन सिंह, पुष्पा, अनीता, रीता, रत्ना सिंह, प्रेमशीला, गीता, नीलम सोनी, किरन आदि रहीं। मार्टीनगंज संघ की 22 अक्टूबर से चल रही कलमबंद हड़ताल छठे दिन भी विद्योत्मा राय के नेतृत्व में जारी रही। कहा कि परियोजना कार्यालय पर बैठने का स्थान, टाट-पट्टी नहीं है। शौचालय भी नहीं है। आशा देवी, ममता सिंह, सुषमा देवी, सोनमती, बब्ली, साधना, प्रतिभा, लीलावती उपस्थित थीं। अतरौलिया में सीडीपीओ कार्यालय पर तालाबंदी कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी की। सरिता सिंह, कीर्ति, मीना यादव, तारा, ममता, कुसुम, शशिकला, मालती, गायत्री उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed