फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स

Mon, 23 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट के पास बहुजन समाज पार्टी की आयोजित रैली को बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व सोमवार को ही पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। इस दौरान जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं वहीं आजमगढ़-वाराणसी, लखनऊ, इलाहाबाद प्रमुख मार्ग पर रुट डायवर्जन किया गया है। बसपा प्रमुख के कार्यक्रम की तिथि घोषित होने के बाद से ही पार्टी के विधायक और नेता तैयारियों में जुटे थे। कार्यक्रम स्थल के लिए रानी की सराय बाजार से सटे शंकरपुर चेकपोस्ट के पास मौजूद खाली मैदान को चुना गया। आजमगढ़-वाराणसी और लखनऊ मुख्यमार्ग पर स्थित इस मैदान में अधिकारी आजमगढ़-वाराणसी और गोरखपुर मंडल के जिलों से करीब एक लाख भीड़ जुटने की संभावना जता रहे हैं। भीड़ का आंकलन करके ही सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से आजमगढ़ के अलावा वाराणसी जोन के सभी जिलों की फोर्स और पीएसी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

सुबह से ही रहेगा रूट डायवर्जन
कार्यक्रम में मौजूद भीड़ को देखते हुए मंगलवार को वाराणसी, जौनपुर और इलाहाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को गंभीरपुर, बिंद्राबाजार, मेंहनगर, छतवारा होते हुए घुमाया गया है। जबकि लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को फरिहां, निजामाबाद, भदुली या भंवरनाथ चौराहा होते हुए निकाला जाएगा। जबकि जिला मुख्यालय से वाराणसी, इलाहाबाद, जौनपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को बेलइसा चौक से छतवारा, मेंहनगर, बिंद्राबाजार होते हुए रवाना किया जाएगा। जबकि लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन पहलवान तिराहे से भदुली, निजामाबाद, फरिहां होते हुए रवाना किया जाएगा। रुट डायवर्जन मंगलवार की सुबह से कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा के लिए वाराणसी जोन से पर्याप्त मात्रा में पुलिस और पीएसी उपलब्ध कराया गया है। सभी को ड्यूटी प्वाइंट बता दिया गया है। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बर्दाश्त करने की चेतावनी दी गई है। - अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed