फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राजनीतिक संगठनों ने भी राष्ट्रपिता को किया नमन

राजनीतिक संगठनों ने भी राष्ट्रपिता को किया नमन

Mon, 02 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक संगठनों ने भी राष्ट्रपिता को किया नमन
आजमगढ़। गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर जहां पूरा देश दोनों महापुरुषों को याद करने में लगा था। वहीं राजनीतिक संगठनों के साथ ही सामाजिक संगठनों ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को नमन किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय से नारे लगाते हुए कार्यकर्ता जूलूस की शक्ल में रैदोपुर तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे। जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर चन्द्रपाल यादव, बेलाल अहमद, डा. अशोक सिंह, मुन्नू यादव, गुफरान अहमद, जवाहर सैनी, सुरेंद्र सैनी, रामअवध यादव, डा. सुधाकर राम, हरिकेश मिश्रा आदि उपस्थित थे। वहीं उप्र महिला कांग्रेस की ओर से कांशीराम कालोनी डीएवी के पास संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष राना खातून ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार गांधी इंटर कालेज मालटारी परिसर में गांधी जयंती धूमधाम से नाइ्र गई। उप्र कांग्रेस कमेटी जनांदोलन समिति के प्रदेश सहप्रभारी ओमप्रकाश राय ने सभी को गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती केंद्रीय विद्यालय मार्ग पर स्थित कार्यालय भवन में मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम चिकित्सकों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया, इसके बाद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक सामूहिक उपवास रखकर महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात किया। चिकित्सकों ने महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए यह सत्याग्रह शांतिपूर्वक तरीके से किया गया। इस दौरान बैठक में पांच बिंदुओं पर भारत सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिसमें चिकित्सकों पर हिंसक घटनाओं को रोकने या त्वरित कार्यवाही हेतु कठोर केंद्रीय नियम की रचना, पीसीपीएनडीटी एक्ट में मामूली मेडिकल गलतियां पर क्रिमिनल प्रौसीक्यूशन को समाप्त करना, एलई और पीसीपीएनडीटी एक्ट में सुधार, मेडिकल नेगलीजेंस में दी जाने वाली धनराशि की उच्चतम सीमा को नियंत्रित करना, नेशनल मेडिकल काउंसिल और नेशनल नेएक्जिन टेस्ट वापस लेना शामिल रहा। मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के समापन, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर सुखदेव पहलवान स्टेडियम से पंडित दीन दयाल चौराहा सिविल लाइन तक स्वच्छता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बस्ती जनपद के सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को स्वच्छ भारत की संकल्प दिलाई। इसके बाद जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, विधायक दयाराम चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री व निकाय चुनाव प्रभारी अजय सिंह गौतम, क्षेत्रीय मंत्री सहजानंद राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू, जिला महामंत्री रामपाल सिंह, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त और कार्यक्रम संयोजक डा. श्याम नारायन सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरूआत किया। पंडित दीन दयाल चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैदोपुर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि स्वच्छता मैराथन का आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना हैं। महात्मा गांधी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करते थे। उनके इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को एक आंदोलन का रूप देते हुये स्वच्छता ही सेवा है का नारा दिया। भाजपा नेता अजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हूजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान अमित तिवारी, विपुल सिंह, कृपाशंकर पाठक, अमित सिंह, हरिवंश मिश्रा, अरूूण सिंह साधू आदि द्वारा लगाए जा रहे नारों से पूरा नगर गूंज उठा। इस मौके पर जिला महामंत्री ब्रजेश यादव, रविशंकर, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा, सुनील मिश्रा, संत प्रसाद अग्रवाल, वरूण राय, कमलेंद्र मिश्र आदि उपस्थित थे।
जागो युवा संस्थान ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाया।इस दौरान संस्थान ने सठियांव विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय स्पेनपार को गोद लिया।
इस मौके पर विनीत सिंह रिशु, पवन सिंह, लक्ष्मण कुमार सिंह, ग्राम प्रधान श्याम अवध मौर्य, बीडीसी राम नरेश चौहान, सुदामा मौर्य, संजय कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, गायत्री मौर्य, तारा मौर्य, प्रियंका आदि उपस्थित थे।
योगमंच के तत्वावधान में सोमवार को कुंवर सिंह उद्यान में राष्टपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। योग मंच के साधक साधिकाओं में आदर्श योग शिक्षक देव विजय यादव के सानिध्य में योगाभ्यास करने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। योग साधिका माता रंजना राय के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर रवि प्रकाश यादव, जय श्री यादव, राजबहादुर, प्रहलाद, सोनू आदि उपस्थित थे।
वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा भी सोमवार को महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यर्पण किया। कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भारत रक्षा दल कार्यालय पर झंडारोहण किया गया और नगर में तिरंगे के साथ पदयात्रा निकाली गई। महात्मा गांधी की वेश.भूषा में गांधी का रूप धारण किए कपूर चंद सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। कार्यकर्ता रघुपति राघव राजाराम और देश भक्ति गान गाते रहे ढ़ोल मंजीरा बजाते हुए गांधी और शास्त्री जी अमर रहे का उद्घोष कर रहे थे। पदयात्रा मुहल्ला कटरा से शुरू होकर चौक, बड़ादेव से कलेक्ट्रेट, रैदोपुर होकर गांधी मूर्ति के पास समाप्त हुई। वहां माल्यार्पण के साथ गांधी भजन, साफ सफाई का कार्य भी हुआ।इस मौके पर आकाश सिन्हा, अंकुर कुमार, धर्मवीर, हरेंद्र, अजय, प्रदीप, संतोष, जैनेंद्र आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में महिला मंडल जनसेवा समिति की महिलाओं ने गांधी और शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर गाँधी जी की मूर्ति की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया और लोगो को संदेश दिया कि आप सभी गांधी जी के विचारों को अपनाएं। जिससे बहुत सारी परेशानियां अपनेआप दूर हो जाएंगी। इसी के तहत महिला मंडल प्राथमिक विद्यालय पर भी गई और बच्चों को गांधी जी के बारे में बताया और बच्चों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर प्रबंधक पूनम सिंह, अध्यक्ष नीलम सिंह, उपाध्यक्ष लता सिंह, मेनका श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, अलका सिंह, जस्सी ब्रॉडवे, प्रेमा आदि मौजूद रहीं।

वहीं आम आदमी पार्टी ने जिला प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई। राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं गांधी गिरी टीम द्वारा भी गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed