फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कैम्प में नहीं पहुंचे लेखपाल वृद्ध रहे हलकान।

कैम्प में नहीं पहुंचे लेखपाल वृद्ध रहे हलकान।

Fri, 01 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
कैम्प में नहीं पहुंचे लेखपाल वृद्ध रहे हलकान।
लालगंज। लालगंज ब्लॉक में एक सितंबर को विधवा पेंशन के लिए शिविर लगाया गया था। लेकिन लेखपाल नहीं पहुंचे। जिसके चलते पेंशन के लिए ब्लाक में आए वृद्ध महिलाओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

एक सितंबर को लालगंज ब्लॉक पर विधवा पेंशन फार्म जमा करने अथवा उससे संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए शिविर लगाया गया था। लेकिन लेखपालों की अनुपस्थिति में आय प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए दर्जनों विधवा वृद्ध महिला इधर-उधर भटकती रही। एडीओ समाज कल्याण शिवानंद यादव ने बताया कि आज विधवा पेंशन के लिए कैंप का आयोजन किया गया था। उपस्थित सारे लोगों को विधवा पेंशन से संबंधित सारी जानकारियां दी गई। लेकिन लेखपालों की अनुपस्थिति के कारण काफी समस्याएं आ रही है। जिसकी लिखित सूचना तहसील पर दी गई थी। गौरतलब है कि विधवा पेंशन बनवाने के लिए आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कुटुंब रजिस्टर की नकल, फोटो, बैंक पासबुक, शपथ पत्र की जरूरत होती है। लेकिन ब्लॉक पर कभी सेक्रेटरी नहीं मिलते, तो कभी लेखपाल नदारद रहते हैं। आधार कार्ड, फोटो और बैंक पासबुक तो लगभग लगभग सभी का बना हुआ है लेकिन ब्लॉक के सेक्रेटरी और तहसील के लेखपालों के न मिलने पर वृद्ध विधवा महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed