फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पूरे दिन की उमस के बाद बारिश से मौसम हुआ सुहाना

पूरे दिन की उमस के बाद बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पूरे दिन की उमस के बाद बारिश से मौसम हुआ सुहाना
आजमगढ़। पूरे दिन लोगों को उमसभरी गर्मी के कारण परेशान देखा गया लेकिन देर शाम हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत तो मिल गई लेकिन जगह-जगह हुए जल-जमाव ने लोगों के आवागमन में खलल पैदा किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि विगत कई दिनों से जनपद में पूरे दिन लोग भीषण उमस भरी गर्मी से परेशान है। सुबह होते ही गर्मी अपने पूरे शवाब पर होती है। सुबह के समय ही उमस के कारण लोगों का हाल हो जा रहा है। उमस के कारण पूरा शरीर चिपचिपा हो जा रहा है। नहाने के कुछ देर बाद ही ऐसा लग रहा है जैसे नहाए न हों। सोमवार को भी सुबह से ही उमस शुरू हो गई। तीखी धूप लोगों को बेदम किए हुए थी। बीच-बीच जब बादलों का झुंड सूर्य को अपने आगोश में लेता तो धूप की चूभन से राहत तो मिलती लेकिन उमस से राहत नहीं मिल रही थी। रक्षाबंधन के कारण लोग अपनी बहनों के घर जाने को विवश हुए। लेकिन देर शाम पुरवइया हवा के साथ मेघों ने बरसना शुरू कर दिया। इस दौरान हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश के कारण नगर के गांधी तिराहा, नगर कोतवाली, पुलिस लाइन, एसकेपी स्कूल, बदरका ईदगांह आदि जगहों पर सड़कों पर लबालब पानी भर गया। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार सोमवार की शाम हुई जोरदार बारिश से बिंद्राबाजार में सड़क तालाब में तब्दील हो गई। जिसके कारण आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया। इक्का दुक्का लोग ही इसमें से होकर गुजर रहे थे। काफी देर बाद जब पानी हटा तो आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed