{"_id":"6285320f1fe6c328f171d85c","slug":"19141-daughters-got-the-benefit-of-kanya-sumangala-yojana-azamgarh-news-vns654248238","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या सुमंगला योजना का 19141 बेटियों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या सुमंगला योजना का 19141 बेटियों को मिला लाभ
विज्ञापन
आजमगढ़। मिशन शक्ति के चौथे चरण में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या सुमंगला योजना के ब्लॉक स्तरीय कैंप का आयोजन कर पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा रहा है। जिसके तहत अब तक कुल 19 कैंप लगाये गए हैं। जिसमें कुल 156 बालिकाओं का पंजीकरण कोिया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को दायरे में लाने से अब हर बच्ची को मिलेगी उच्च शिक्षा और सम्मान मिलेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि जिले में बहुत से ऐसे परिवार होते हैं, जो कन्या के जन्म के बाद उन पर होने वाले खर्च की अधिक चिंता करते हैं। और कन्या के लिए शिक्षा, भरण पोषण पर पैसा कम खर्च करते हैं। इन सब को दृष्टिगत रखते हुए जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों व जिनकी एक से ज्यादा बेटियाँ हैं, उन परिवार को चिन्हित कर प्रोत्साहन राशि देकर, कन्या के जन्म को भी अहमियत देने कि आवश्यकता है, कन्या को बोझ नहीं, योग्य समझते हुये ब्लॉक स्तरीय उन बालिकाओं तक पहुंच कर उन्हें न केवल शिक्षित बल्कि उच्च शिक्षा देकर सम्मान देने से बेटियों के जीवन में बदलाव जरूर आयेगा। जिले में इस योजना की शुरुआत हो गई है।
यह हैं योजना के नियम
आजमगढ़। इस योजना के लिए उप्र का स्थायी निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रुपये होनी चाहिए। परिवार की सिर्फ दो ही बच्चियों को योजना का लाभ दिया जाता है। साथ ही परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों। जिले में इस योजना से जोड़कर अब तक कुल 19141 बेटियों को लाभ दिया गया है। योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी ब्लॉक स्तरीय कैंप में जाकर अपना आवेदन करें, और योजना का लाभ लें।
इस प्रकार मिलती है सहायता
- पहली किस्त 2000 रुपयेे कन्या के जन्म के समय प्रदान की जाती है।
- दूसरी किस्त 1000 रुपयेेे कन्या के एक वर्ष पूर्ण टीकाकरण के दौरान प्रदान की जाती है।
- तीसरी किस्त 2000 रुपयेेे की बालिका के कक्षा एक में प्रवेश के दौरान दी जाती है।
- चौथी किस्त 2000 रुपयेेे बालिका के छठीं कक्षा में प्रवेश के दौरान प्रदान की जाती है।
- पांचवीं किस्त 3000 रुपयेे बालिका के 9वीं कक्षा में प्रवेश होने पर मिलती है।
- छठवीं किस्त 5000 रुपयेे बालिका के हाई स्कूल या डिप्लोमा में प्रवेश या स्नातक में प्रवेश के दौरान दी जाती है।