फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   19.57 crore budget pass amidst uproar

हंगामे के बीच 19.57 करोड़ का बजट पास

Fri, 12 Mar 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
19.57 crore budget pass amidst uproar
मुबारकपुर के मोहल्ला रसूलपुर में नारेबाजी करते नपा के नाराज सभासद। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। स्थानीय नगर पालिका बोर्ड की बैठक शुक्रवार को नपा सभागार में हुई। जिसमें सभासदों के विरोध के बीच 19.57 करोड़ का बजट पास कर दिया गया। लगभग आधे सभासद चेयरमैन व ईओ पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिए थे। सभासदों ने जम कर हंगामा किया। इसके बाद भी बोर्ड की बैठक चलती रही और वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आय व व्यय को पास कर दिया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन करीमुन्निशा की अध्यक्षता में बैठक की शुरूआत होते ही कई मनोनित सभासदों के साथ ही निर्वाचित सभासद विभिन्न मुद्दों पर ईओ व चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिए। बैठक में इनकी सुनवाई नहीं हुई तो ये सभासद बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल आए। इसके बाद भी बोर्ड की बैठक हुई और बैठक में 2021-22 के लिए 19 करोडे 84 लाख 50 हजार की आय व 19 करोड़ 57 लाख के व्यय का बजट पारित कर दिया। बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने वाले सभासद रसूलपुर में एक सभासद के आवास पर जुटे रहे और नपा प्रशासन के विरोध में रणनीति तैयार किये। बैठक का बहिष्कार करने वाले सभासदों में हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी, इम्तेयाज हुसैन, वकार अहमद, सभासद पति मुहम्मद असलम, इरफान अहमद, जावेद अहमद, सभासद पति कलामुद्दीन, नियाज अहमद, सभासद पति मुहम्मद आलम, सभासद पति परवेज अहमद, अजय जयसवाल, सूरत कुमार, मनोनीत सभासद आशीष गुप्ता, नजराना अंसारी, सभासद पति फैजान अहमद, नूरुल होदा शामिल रहे। इनका आरोप था कि अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन ने बैठक में बजट अथवा विकास कार्यों का कोई ब्यौरा सभासदों को नहीं दिया। ऐसा कर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का खेल नपा प्रशासन खेल रहा है। जिसके चलते मनोनीत सभासद सहित कुल 19 सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए अपना विरोध जताते हुए आरपार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। वहीं अधिशासी अधिकारी राजपति अविचल ने बताया कि बजट सर्व सम्मति से पास किया गया। वहीं नाराज सभासदों ने कहना है कि अधिकतर सभासदों के बहिष्कार करने से बिना कोरम पूरा किये ही बजट पास कर दिया गया। बैठक में चेयरमैन करीमुन्निसा, अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी,अधिशासी अधिकारी राजपति अविचल, अवर अभियंता महावीर भारती, राजन चौधरी, रागिब मसऊद, मोनू, सिंह, दीपक, वरिष्ठ सभासद अरशद जमाल, नजरे आलम, लाल बाबू, वकील अहमद बाड़क, राधे श्याम, शमशुज्जमाँ, रईस अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed