फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मॉडल बूथ बने आकर्षण का केंद्र

मॉडल बूथ बने आकर्षण का केंद्र

Sat, 11 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
मॉडल बूथ बने आकर्षण का केंद्र
आजमगढ़/अहरौला। लोकसभा निर्वाचन के लिए बनाए गए मॉडल बूथ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अरहौला में युधिष्ठिर पट्टी प्राथमिक विद्यालय, हंसनाडीह प्राथमिक विद्यालय सहित कुल 15 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। ग्राम पंचायत अहरौला का मतदान केंद्र 390 ए, 391 जनता इंटर कॉलेज अहरौला माडल बूथ बनाया गया है। इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान कल्पना चौरसिया और ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ भारती को दी गई है। सबसे ज्यादा अहरौला का मॉडल बूथ लोगों को आकर्षित कर रहा है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इस मॉडल बूथ पर पहुंचकर सेल्फी ले रहे हैं। मॉडल बूथ के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इस मॉडल बूथ पर मतदाता भी पहुंचने को उत्सुक दिख रहे हैं। इस मतदान केंद्र पर दो बूथ बनाए गए हैं जहां पोलिंग पार्टी पहुंच चुकी है और अपनी तैयारी में जुट गई है। पोस्टर चिपकाने और लगाने से लेकर अन्य तैयारी की जा रही है। मतदान केंद्र को पूरी तरह से सजाया गया है। पूरे रास्ते पर मैट बिछाई गई है। अंदर पंखा, बिजली और कूलर की व्यवस्था की गई है। जलपान की भी व्यवस्था है। मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी तरह-तरह के स्लोगन लगे पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed