फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अध्यक्ष जफर इकबाल, मंत्री बने जयप्रकाश

अध्यक्ष जफर इकबाल, मंत्री बने जयप्रकाश

Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष जफर इकबाल, मंत्री बने जयप्रकाश
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2018-19 के लिए गुरुवार को पड़े मतों की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर जफर इकबाल, मंत्री पद पर जयप्रकाश यादव विजयी घोषित किए गए। दो मध्यम उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार मिश्र और रामशब्द राम, एक कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार, सह मंत्री प्रकाशन पद पर अशोक, सहमंत्री पुस्तकालय पद पर महेंद्र राम और कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य निर्विरोध चुने गए। लगभग सायं पांच बजे तक चली मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी दयाशंकर यादव ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कुल 416 अधिवक्ता सदस्यों में 394 सदस्यों अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर जफर इकबाल 250 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी सूर्यभान सिंह को 131 मत प्राप्त हुए, जब कि बलराम यादव को मात्र 09 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा। मंत्री पद पर जयप्रकाश यादव 246 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वियों में दीपक कुमार श्रीवास्तव को 65, दिग्विजय सिंह को 52 और सतिराम प्रजापति को 22 मत ही प्राप्त हुए। दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे मोहित राम को 246 और कैलाश मिश्र 224 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। दो मध्यम उपाध्यक्ष में प्रदीप कुमार मिश्र और रामशब्द राम और एक कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार निर्विरोध चुने गए। जब कि रामजन्म चतुर्वेदी को 165 मत ही प्राप्त हो सके। सह मंत्री प्रकाशन पद पर संजय द्विवेदी 222 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ज्ञानेंद्र प्रकाश मिश्र 149 मत ही प्राप्त कर सके। कोषाध्यक्ष पद पर आमने-सामने हुई टक्कर में सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी 246 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। इनके प्रतिद्वंदी बालकृ ष्ण यादव 135 मत पाए और उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा। छह सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में शमशाद अहमद, प्रेम सागर राय, रवि कुमार दुबे, सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, शिवशंकर, चंद्र प्रताप राय, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए पंकज कुमार, प्रेमशरण पांडेय, बिकानु पटेल, रमेश चंद्र यादव, रामअधार यादव और संत विजय यादव निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed