फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   6.48 करोड़ से नगर निकायों के विकास का बनेगा खाका

6.48 करोड़ से नगर निकायों के विकास का बनेगा खाका

Tue, 20 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
6.48 करोड़ से नगर निकायों के विकास का बनेगा खाका
आजमगढ़। शासन की ओर से 14वें वित्त में जनपद के 13 नगर निकायों के लिए 6.48 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। इसमें आजमगढ़ पालिका को लगभग दो करोड़ और मुबारकपुर पालिका के लिए डेढ़ करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। नगर पंचायतों को 40 लाख से लेकर 15 लाख की धनराशि आवंटित की गई है। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली नगर निकायों की बैठक में इस धनराशि से विकास का खाका खींचा जाएगा।
विज्ञापन

विकास कार्य के लिए धनराशि न आने से नगर निकायों में विकास के कार्य धीमे पड़ गए थे। शासन से अब 14वें वित्त के तहत नगर निकायों में विकास कार्यों के लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है। जनपद के कुल 13 निकायों के लिए 6.48 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। इसमें आजमगढ़ पालिका के लिए 1.99 करोड़, मुबारकपुर पालिका के लिए 1.55 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। लगभग 2.94 करोड़ रुपये नगर पंचायतों को आवंटित किए गए हैं। इसमें किसी नगर पंचायत को 40 लाख मिले हैं तो किसी तो 15 लाख रुपये ही आवंटित किए गए हैं। इस बारे में एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को नगर निकायों की बैठक बुलाई गई है। इसमें नगर निकायों में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed