फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्रामीणों की चेतावनी नहीं बनी सड़कें तो होगा आंदोलन

ग्रामीणों की चेतावनी नहीं बनी सड़कें तो होगा आंदोलन

Sat, 10 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की चेतावनी नहीं बनी सड़कें तो होगा आंदोलन
अंबारी। सपा सरकार में दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास के दावे तो बहुत किए गए लेकिन आज हालात इसके बिल्कुल उलट हैं। इस क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक सड़क मार्ग जर्जर हो चुके हैं। विधानसभा के पश्चिमी छोर पर स्थित अरनौला गांव तक आज तक पिच नहीं पहुंच सकी। क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द जर्जर मार्गों की मरम्मत और अरनौली गांव के मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के आमगांव से अरंद के बीच में बसे अरनौला गांव में पूर्व में कल्याण सिंह की सरकार में मंत्री रहे पतिराज ने खड़ंजा लगवाया था। जिससे होकर लोग जौनपुर जिले के खेतासराय और दीदारगंज की तरफ लोग आते जाते हैं। इस समय खड़ंजा जगह-जगह से उखड़ गया है और उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे हमेशा वाहनों के पलटने का भय बना रहता है। लोगों को हमेशा दुर्घटना होने का भय सताता रहता है। यह मार्ग जौंनपुर जिले और आजमगढ़ का सरहदी क्षेत्र होने से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय जाने के लिए लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ती है। 15 मिनट का रास्ता एक घंटे में तय करना पड़ता है। वहीं क्षेत्र के पल्थी से शाहगंज मार्ग हुब्बीगंज से शाहगंज तक जर्जर हो गया है। इस पर दुर्घटनाओं में कई की मौत और कई घायल हो चुके हैं। क्षेत्र के हैदराबाद चौक से बखरा गांव होते हुए दुबावां गांव को जाने वाला पिच मार्ग जर्जर हो चुका है। मार्ग की लम्बाई लगभग छह किमी है। मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। सड़क की गिट्टियां उखड़ कर इधर-उधर बिखरी हुई हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द इन मार्गो का निर्माण नहीं कराया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के जर्जर सड़कों की सूची तैयार कर प्रदेश सरकार को सौंपी जा चुकी है। इन सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी सरकार की है क्योंकि विधायक निधि में इतना बजट नहीं मिलता कि हम उनसे इन मार्गों की मरम्मत और निर्माण करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखदेव राजभर, दीदारगंज विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed