{"_id":"5a185f1a4f1c1ba7678bd951","slug":"181511546650-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रक्तदान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रक्तदान के लिए किया जागरूक
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आकांक्षा समिति की ओर से 27 नवंबर को महिला सशक्तिकरण के तहत जिला अस्पताल में प्रस्तावित रक्त दान शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रैदोपुर और कलेक्ट्रेट चौराहे पर नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अंजना सिंह सेंगर ने बताया कि रक्तदान जीवन दान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित और सभ्य समाज के नागरिक हैैं। जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवन दान दें।