{"_id":"59e0f9c04f1c1b76678b58db","slug":"181507916224-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकलविहीन सपन्न कराएं टईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकलविहीन सपन्न कराएं टईटी परीक्षा
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। टीईटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कहीं से भी परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जो भी परीक्षार्थी नकल करते हुए पाया जाए उसे जिंदगी भर के लिए अयोग्य घोषित किया जाए। किसी भी दशा में प्रश्न-पत्र लीक नहीं होना चाहिए। कोषागार के डबल लाकर से प्रश्न-पत्र नामित अधिकारियों द्वारा प्राप्त करने और परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने और सील खोलने आदि समस्त कार्रवाई की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से कराई जाए। परीक्षा केंद्र पर प्रधानाचार्य को छोड़ कर कोई भी मोबाईल फोन आदि लेकर न जाने पाए। संयुक्त शिक्षा निदेशक एपी वर्मा ने बताया कि आजमगढ़ में प्रथम पाली के लिए 20 और दूसरी पाली के लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें क्रमश: 9908 और 17226 परीक्षार्थी, बलिया में प्रथम पाली के लिए 12 और दूसरी पाली के लिए15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें क्रमश: 9735 और 11588 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। वहीं मऊ में प्रथम पाली के 10 परीक्षा केंद्रों पर 3933 और दूसरी पाली के 14 परीक्षा केंद्रों पर 10068 परीक्षार्थी टीईटी की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ डा. विनोद कुमार शर्मा, डीआईओएस मऊ डा.वीपी सिंह और डीआईओएस बलिया डा. अमरनाथ राय आदि उपस्थित थे।