फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मेंहनगर और गंभीरपुर डाकघर नहीं हो सके सीबीएस

मेंहनगर और गंभीरपुर डाकघर नहीं हो सके सीबीएस

Wed, 04 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मेंहनगर और गंभीरपुर डाकघर नहीं हो सके सीबीएस
मेजवां। भारतीय डाक विभाग की ओर से डाकघरों को सीबीएस से जोड़ने का तो लगभग पूरा कर लिया गया है, लेकिन जनपद में दो डाकघर मेंहनगर और गंभीरपुर अभी तक सीबीएस नहीं हो सके हैं। विभाग की ओर से जिले में दो एटीएम मशीन लगाई गई है। अभी तक सिर्फ 4500 उपभोक्ताओं को ही एटीएम कार्ड जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 1832 में डाक विभाग की स्थापना हुई थी। वर्तमान में मुख्य डाकघर समेत पूरे जनपद में 44 उप डाकघर हैं। जिसमें 440 उप डाकघर की शाखाएं ग्रामीण इलाकों में हैं। इस अलावा मुख्य डाकघर से ही मऊ जनपद के 24 उपडाकघर संचालित होते हैं। इनमें से 99 उप डाकघरों की शाखाएं मऊ जनपद में संचालित हो रही है। मऊ जनपद के सभी उपडाकघर सीबीएस हो गए हैं। लेकिन आजमगढ़ में दो उप डाकघर अभी तक सीबीएस नहीं हो सके हैं। विभाग की मानें तो गंभीरपुर और मेंहनगर में ओएफसी केबल न होने और नेटवर्क की खराब हालत होने के कारण अभी तक इन उप डाकघरों को सीबीएस नहीं किया जा सका है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित शाखा डाकघरों को सीबीएस योजना के तहत शाखा डाकपालों को हैंडसेट देकर सीबीएस करने की योजना है। लेकिन यह हैंडसेट कम तक उपलब्ध होंगे यह कहना मुश्किल है। मुख्य डाकघर से संचालित एटीएम मशीनों पर नजर डालें तो एक एटीएम आजमगढ़ मुख्य डाकघर के बाहर लगाया है। दूसरा एटीएम मऊ जनपद में लगाया गया है। इनका उपयोग करने के लिए कुल 4500 लोगों को एटीएम कार्ड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed