फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नवरात्र के लिए सजने लगा मां पाल्हमेश्वरी का दरबार

नवरात्र के लिए सजने लगा मां पाल्हमेश्वरी का दरबार

Tue, 19 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के लिए सजने लगा मां पाल्हमेश्वरी का दरबार
पल्हना। जिले के एकमात्र शक्तिपीठ के रूप में पूजित मां पाल्हमेश्वरी धाम पर नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिर को सजाने संवारा जाने लगा है। मंदिर के बाहर परिसर में दूकानदार अपनी दूकानों की साफ सफाई कर नारियल, चुनरी, फूल माला, प्रसाद सहित अन्य सामानों से सजाना शुरू कर चुके हैं। वैसे तो मां के धाम पर हर समय श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। लेकिन नवरात्र के अवसर पर यह भीड़ काफी बढ़ जाती है। मां के दर्शन के लिए आस्थावानों का रेला उमड़ता है। भक्त नारियल, चुनरी लेकर मां का दर्शन पूजन करते हैं। इस अवसर पर मां का दर्शन करने के लिए जौनपुर, गाजीपुर, मऊ सहित अनेक जिलों के श्रद्धालु आते हैं। पूरे नवरात्र यहां मेले जैसा दृश्य दिखाई देता है। नवरात्र में घंटा घडियाल और मॉ के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहता है। मंदिर के पंडा राधेश्याम, अभिलाष मिश्र ने बताया कि नवरात्र पर देवी का विशेष शृंगार किया जाएगा। दूकानदार पन्ना, बांके जायसवाल ने बताया कि दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed