फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   23 रुपये तक का कर्ज माफ होने पर मिला प्रमाण पत्र

23 रुपये तक का कर्ज माफ होने पर मिला प्रमाण पत्र

Mon, 11 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
23 रुपये तक का कर्ज माफ होने पर मिला प्रमाण पत्र
आजमगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख तक के फसल ऋण मोचन योजना के तहत पहले चरण में 14188 किसानों के ऋण माफ हुए थे। इन किसानों में 5026 किसानों को ऋण मोचन योजना का प्रमाण पत्र देने के लिए सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नगर के आईटीआई मैदान में पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 25 किसानों को प्रमाण पत्र देकर योजना का शुभारंभ किया गया। इसके बाद ब्लाकवार तैनात अधिकारियों ने किसानों को प्रमाण पत्र दिया। पहले चरण के बाकी बचे किसानों को अब तहसीलों पर कार्यक्रम का आयोजन कर प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में बहुत से ऐसे किसान भी थे जिनका एक हजार रुपये से कम का कर्ज माफ हुआ था। ऐसे किसानों की संख्या 20 थी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह सारे किसान एक ही बैंक इलाहाबाद बैंक से केसीसी का ऋण लिए हुए थे। वहीं 114 किसान ऐसे थे जिनका एक लाख रुपये का ऋण माफ हुआ था।
विज्ञापन

एक हजार से कम कर्जमाफी पाने वाले किसान
आजमगढ़। बेरमा गांव निवासिनी भानुमती पत्नी जयनाथ सिंह 969 रुपये
हेंगापुर शाहगढ़ निवासिनी परमी देवी पत्नी बद्री प्रसाद 462 रुपये
जिगरसंडी निवासी रूपचंद पुत्र वीरा 56 रुपये
शाह असलमचक निवासी अवधेश सिंह पुत्र उदयराज सिंह 85 रुपये
बड़ौरा गांव निवासी कैलाश सिंह पुत्र दुर्ग विजय सिंह 742
मैऩुद्दीनपुर गांव निवासी रामकुमार पुत्र रामस्वरूप 323 रुपये
जहानागंज निवासी छेदी राजभर पुत्र अज्ञात 23.13 पैसा
मुस्तफाबाद निवासी फौजदार यादव पुत्र साथी 604.05 पैसा
पुनर्जी निवासी प्रभाकर पांडेय पुत्र अज्ञात 436 रुपये
बुजुर्ग बड़ौरा निवासी जमादार सिंह पुत्र जनार्दन सिंह 122 रुपये
कनैला निवासी बेचई यादव पुत्र धामू यादव 697 रुपये
कनैला निवासी गौरीशंकर पुत्र रामधीर 121 रुपये
नरेहथा कनैला किशनपुर निवासी बृजेश राम पुत्र लुरझुन राम 466.25 पैसा
जलालपुर निवासी सीताराम यादव पुत्र वासदेव यादव 735.25 पैसा
किशनपुर निवासी दिनेश पुत्र मेवा 71.25 पैसेा
कटेहरी निवासी रविंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह 558 रुपये
बोहना सेमा निवासी बृजराज पुत्र जमादार 783 रुपये
बोहना सेमा निवासी सुरेश पुत्र जमादार 268 रुपये
खानपुर भागवत निवासी ललित कुमार पुत्र हरिहर 713 रुपये
रोशनपुर सेमा निवासी सत्य प्रकाश पुत्र सत्यनरायन 736 रुपये
इनको डिप्टी सीएम ने दिया चेक
आजमगढ़। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंच पर 25 लोगों को अपने हाथ से ऋण मोचन योजना का प्रमाण पत्र प्रदान किया। जिसमें प्रशांत कुमार, रियाज अहमद खान, गोपाल सरन, सदानंद सिंह, रिंकी, इरफान अहमद, अशोक कुमार राय, संजय कुमार राय, मेवाती देवी, पारस नाथ यादव, शिवमंदिर गिरी, ओमप्रकाश गिरी, देवनाथ यादव, कल्पनाथ मौर्य, सुनील कुमार राय, रामकिशुन राम, विद्या उपाध्याय, रामकरन मौर्य, बेनी माधव तिवारी, इंद्रसेन राय, सिंहासन राय, उर्मिला चौहान, रामजी राम, रामअवतार चौहान और लालजी राय शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed