{"_id":"595936da4f1c1b3b168b4a06","slug":"181499018970-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र के समान करें पौधे की सेवा, एक पौधा जरुर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र के समान करें पौधे की सेवा, एक पौधा जरुर लगाए
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बाबा भंवर नाथ मंदिर परिसर में चल रहे श्रीराम कथा व ज्ञान यज्ञ का समापन शनिवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान प्रेम मूर्ति संत सर्वेश महाराज ने अयोध्या प्रस्थान करने से पूर्व मंदिर परिसर में पौधा लगाया। साथ ही लोगों से भी पौधे लगाकर उसकी सेवा पुत्र के समान करने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि अगर आप वातावरण को शुद्ध रखने के साथ अपने बच्चों को तथा खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपने घर या आस पड़ोस में पौधे अवश्य लगाएं, क्योंकि पेड़ों से ही हमारा जीवन जुड़ा हुआ है। यह है तो हम हैं, अगर यह नहीं तो हम भी नहीं। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई की एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उनकी सुरक्षा पुत्रों के समान करें। क्योंकि एक पेड़ दस पुत्रों के समान होते हैं। संत सर्वेश महाराज ने कहा कि अगर आप अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो सभी के लिए अच्छा सोचे कभी किसी का अहित अपने मन में न लाएं।
मनुष्य का जीवन हमें बार-बार नहीं मिलता अगर आपको प्रभु ने मनुष्य जीवन दिया है तो आप कुछ ना कुछ ऐसा कर जाए कि आप रहे या ना रहे आपके अच्छे कार्यों की वजह से आपको सदा याद किया जाए। इस अवसर पर रवि शंकर शास्त्री, पप्पू मिश्रा, शुभम तिवारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष अमरदेव सिंह, विपिन सिंह डब्बू, अनिल सिंह मामा, श्रवण सिंह, हरि सिंह, इंदल उपाध्याय, दुर्गा मिश्रा, तहसीलदार सिंह, गणेश गिरि आदि मौजूद रहे।