फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18 tube wells damaged, irrigation of 900 hectares affected

Azamgarh News: 18 नलकूप खराब, 900 हेक्टेयर की सिंचाई हो रही प्रभावित

Fri, 10 Nov 2023 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
18 tube wells damaged, irrigation of 900 hectares affected
आजमगढ़। रबी सीजन की बोआई शुरू हो चुकी हो चुकी है लेकिन खराब पड़े 18 नलकूपों का मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे करीब 900 हेक्टेयर की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इनमें कई ऐसे भी नलकूप हैं, जो वर्षों से खराब पड़े हैं। विभाग इसकी खोज खबर नहीं ले रहा है। वर्तमान रबी सीजन में 2.68 लाख हेक्टेयर में गेहूं, सरसों, मटर आदि फसल की बोआई का लक्ष्य है। इसमें से 2.34 लाख हेक्टेयर में सिर्फ गेहूं की बोआई होगी। हर बार किसान खासकर गेहूं की सिंचाई को लेकर किसान चिंह्नित रहते हैं। इस बार भी उनकी समस्या कम नहीं होगी। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में नलकूप विभाग के कुल 572 सरकारी नलकूप लगे हैं। हर सीजन में फसलों की सिंचाई के लिए शासन से लक्ष्य आता है। रबी सीजन 2023-24 के लिए इन नलकूपों से 31835 हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य मिला है। वैसे तो विभाग प्रति नलकूपों से लगभग 50 हेक्टेयर फसल की सिंचाई करने की बात कहता है। वर्तमान समय में देखा जाय तो 572 नलकूपों में से 18 खराब पड़े हैं। इनमें से कुछ नलकूप ऐसे हैं, जो वर्षों से खराब हैं लेकिन विभाग इसकी खोज खबर नहीं ले रहा है। समय रहते अगर इन नलकूपों का मरम्मत नहीं कराई गई तो लगभग 900 हेक्टेयर में सिंचाई से प्रभावित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed