फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   17.59% increase in number of deaths in road accidents, Divisional Commissioner angry

Azamgarh News: सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 17.59% की वृद्धि, मंडलायुक्त नाराज

Fri, 25 Jul 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
17.59% increase in number of deaths in road accidents, Divisional Commissioner angry
आजमगढ़। मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को दोपहर 12 बजे आयुक्त सभागार आजमगढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त विवेक ने की, जबकि पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह सह-अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त ने जनपद आजमगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 17.59 प्रतिशत की वृद्धि पर गहरा असंतोष व्यक्त किया।
उन्होंने मंडल में चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को दिए।
आयुक्त ने निर्देश दिया कि ब्लैक स्पॉट्स की पहचान व निरीक्षण के लिए लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, पुलिस एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों की टीमें गठित की जाएं, जिसका समन्वय आरटीओ करें।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा किए गए चालानों पर संतोष व्यक्त करते हुए हेलमेट व सीटबेल्ट के अधिकाधिक चालान करने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग पर भी बल दिया गया। मानकों पर खरे न उतरने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने ‘हिट एंड रन’ व ‘राहवीर योजना’ के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण सड़कों, जो मुख्य मार्गों से जुड़ती हैं, वहां स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकर और साइनेज लगाने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग को दिए।

बैठक में मंडल के आजमगढ़, मऊ और बलिया के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, आरटीओ, एआरटीओ, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed