फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गठबंधन में न तो भगवान सुरक्षित और न ही महिलाएं: केशव

गठबंधन में न तो भगवान सुरक्षित और न ही महिलाएं: केशव

Mon, 15 Apr 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
गठबंधन में न तो भगवान सुरक्षित और न ही महिलाएं:  केशव
लाटघाट/सगड़ी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ वह आजमगढ़ की जनता का क्या होगा। पहले पिता से उनकी पार्टी छिनी अब उनके संसदीय क्षेत्र पर भी कब्जा कर लिया। इस गठबंधन में न तो भगवान सुरक्षित हैं और न ही महिलाएं। उत्तर प्रदेश में हम अब तक आठ सीटें जीत चुके हैं, इसमें जीरो जोड़ जनता 80 सीटें दिलाने का कार्य करेगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को सगड़ी विधानसभा के स्मिथ इंटर कालेज अजमतगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कमल पर बटन दबाना आतंकवाद का गला दबाने के बराबर है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन नहीं हैं जो सेना को हथकड़ी लगाकर रखें। 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दे रखी है। आजम खान के बयान पर कहा कि जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी का उन्हें जवाब मिलेगा। वन मंत्री दारा सिंह चौहान व भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed