फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अंडरपास के लिए अनशन जारी, करेंगे घेराव

अंडरपास के लिए अनशन जारी, करेंगे घेराव

Sat, 19 Jan 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास के लिए अनशन जारी, करेंगे घेराव
आजमगढ़। अंडरपास बनाने की मांग लेकर शहर से सटे कम्हेनपुर के ग्रामीणों ने चौथे दिन भी शासन-प्रशासन के खिलाफ अनशन और प्रदर्शन जारी रखा। शुक्रवार को निर्माणाधीन हाईवे पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीध्र ही भारी संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी का घेराव कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जब तक अंडर पास की मांग को पूरा नहीं किया जाएया तब तक निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। लालता राम ने बताया कि चार दिनों से हम लोग अनशन पर बैठे हैं। हमारी समस्याओं को सुनने की किसी आलाधिकारी ने जहमत तक नहीं उठाई है। हाईवे का काम कर रहे प्रोजेक्टर मैनेजर समस्या को अनसुना कर रहे हैं। बच्चों की शिक्षा-दीक्षा, मुख्यालय से सीधा आवगमन बना रहे इसी को लेकर ग्रामीण धरनारत हैं। हमारी समस्याओं पर जो नेता आज चुप है लोकसभा चुनाव के दौरान हम उन्हें सबक सिखाएंगे। जिलाधिकारी का घेराव आगामी दिनों में ग्रामीण करेंगे हुलचन्द, अनिल, बलराम,, लौटन, घुरहू, मनीष, राजेन्द्र सिंह, मैनेजर सिंह, पिंटू, मूलचन्द, खुल्लू, रामपलट, राधेश्याम, सुक्खू, खुन्नू, रामू, रामभजन, सलता, श्रीराम, रामदास, दीपचन्द, फिरतू, बबलू नरेश, सच्चू, विशनधारी,सेवा, बाबू लाल, पंकज, नरमा देवी, ज्ञानमती, चांदमती सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed