{"_id":"5c2122e0bdec2256f03e9706","slug":"171545675488-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता सो गया तो संविधान खतरे में : अमर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता सो गया तो संविधान खतरे में : अमर सिंह
विज्ञापन
आजमगढ़। पीड़ित वादकारियों को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर अधिवक्ता ही न्याय दिलाने का कार्य करता है। अधिवक्ता सो जाएगा तो देश का संविधान खतरे में चला जाएगा। उक्त बातें सांसद अमर सिंह ने सोमवार को दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। चुनाव में विजयी हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दीवानी न्यायालय के परिसर में एल्डर कमेटी के चेयरमैन शिव गोविंद यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अमर सिंह ने कहा कि समाज को जाति धर्म में विभाजित करने और योग्यता को न मानने वाले असुर प्रवृत्ति के होते है। युद्ध में सदाचारियों की हमेशा विजय होती है और विद्वेषकारी ताकतें हारती है। आजमगढ राजनैतिक प्रयोगशाला है। 1975 में इंदिरा कांग्रेस का सफाया हुआ तो आजमगढ़ ने ही मोहसिना किदवई की जीत में देश की राजनीति को बदलने का कार्य किया। इसी तरह से दीवानी बार के चुनाव में लोग जिस तरह से एक होकर जातिवादी शक्तियों को पराजित किया है। पूर्वांचल के लोग इससे प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ से मेरी कोई राजनीतिक दुश्मनी नहीं है। बल्कि राजनैतिक पैटर्न से है। यहां पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जातिवादी राजनीति करके अपनी-अपनी फसलें काट रहे हैं। आयुर्वेद घोटाला में मैंने शुक्राचार्य बनकर जान बचाई।
मेरी इच्छा है कि अयोध्या में मक्का की तरह राम मंदिर का निर्माण हो। इस दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन शिव गोविंद यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में संघ के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, मंत्री वीरेंद्र प्रतात सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र राय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद पांडेय, मनीष कुमार, सह मंत्री सुधीर दुबे, संतोष कुमार दुबे,संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, आडिटर राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्यों में अवधनाथ सिंह, जर्नादन सिंह, मदन मुकुंद राय, निर्मला वर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव और शांति स्वरुप मिश्र, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्यों में अजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार मिश्र, बृजेश कुमार यादव, रामनयन राय और सचिन सौरभ ने शपथ ग्रहण करने वालों में शामिल रहे। कार्यक्रम से पूर्व अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित और बार कौंसिल के सदस्य अमरेंद्र सिंह, मुख्य अतिथि अमर सिंह का स्वागत किया।