{"_id":"5c169baebdec22554459d325","slug":"171544985518-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष और महामंत्री के लिए दो-दो नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष और महामंत्री के लिए दो-दो नामांकन
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूढ़नपुर। जीएसएस पीजी कालेज कोयलसा में 23 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रविवार को प्रात: 10 बजे से दो बजे तक गहमागहमी के बीच नामांकन की प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए दो और महामंत्री पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए भी दो नामांकन हुए। काले में अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशियों शशांक शेखर सिंह, इंद्रजीत कुमार और अभिषेक कुमार यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों देवानन्द वर्मा और धर्मेन्द्र यादव ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए दो प्रत्याशियों विपुल कुमार और शनि गुप्ता ने नामांकन किया। कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए शिवम उपाध्याय व दुर्गेश यादव ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि लिंगदोह समिति के संस्तुतियों के अनुसार चुनाव कराया जाएगा। चुनाव को लेकर छात्रों की हलचल तेज हो गई है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्राचार्य अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। एसडीएम इंद्रभान तिवारी ने कहा कि सभी प्रत्याशी और समर्थक को पाबंद किया गया है। आचार संहिता का उलंघन करने पर 1.5 लाख रुपये की जमानत राशि देनी होगी। नामांकन पत्रों की जांच और वापसी 17 दिसंबर को होगी। मतदान, परिणाम की घोषणा और शपथ ग्रहण 23 दिसम्बर को होगा। बैठक में तहसीलदार अंबिका चौधरी, दिनेश सिंह, श्यामवृक्ष मौर्या, जयप्रकाश मिश्र, ज्ञानस्वरूप श्रीवास्तव और सभी प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन