फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गीत, लोकगीत और लघु नाटिका से जगाई बालिका शिक्षा की अलख

गीत, लोकगीत और लघु नाटिका से जगाई बालिका शिक्षा की अलख

Tue, 21 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
गीत, लोकगीत और लघु नाटिका से जगाई बालिका शिक्षा की अलख
मेजवां। नेहरू युवा केन्द्र की ओर से ब्लाकस्तरीय युवा पड़ोस संसद कार्यक्रम का आयोजन फूलपुर के खुरासो स्थित स्कूल में किया गया। छात्राओं ने एक से बढ़ एक नृत्य, गीत, लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। शुरुआत मुख्य अतिथि जिला समन्वयक कपिलदेव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। छात्राओं ने बालिका शिक्षा की अनिवार्यता पर गीत, लोकगीत और लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। स्वच्छ भारत मिशन, पौधरोपण , साक्षरता अभियान पर एकांकी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कपिलदेव ने कहा कि युवा शक्ति बहता हुआ पानी है। इसकी शक्ति को नियंत्रित करके रचनात्मक कार्य में लगाने से देश का विकास संभव है। प्रधानाचार्य हीरालाल यादव ने नवयुवकों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराया। संचालन विजय कुमार राव और लालसा प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। संस्थापक सारंगधारी यादव ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर जयकिशन गुप्ता, मेनका यादव, उमा शंकर प्रजापति, द्वारिका प्रसाद, सुमित, मेनका यादव, घनश्याम प्रजापति, मिस्टर, राज किशोर, रणधीर यादव, हरेन्दर यादव, साधना, महिमा, अनीता, अनिल, प्रियन्का, लालसा प्रसाद, प्रवीण, आलोक, दिनेश कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed