फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मां तमसा को है अन्य दलों के आगमन का इंतजार

मां तमसा को है अन्य दलों के आगमन का इंतजार

Sat, 09 Jun 2018 01:07 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
मां तमसा को है अन्य दलों के आगमन का इंतजार
आजमगढ़। कई दिनों से चल रहे तमसा सफाई अभियान में राजनीतिक दलों की भागीदारी न होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। शुक्रवार को भाजपा ने अभियान में शामिल होकर चर्चाओं पर विराम तो लगा दिया लेकिन अन्य राजनीतिक दलों की भागीदारी कब होगी इस बात का सबको इंतजार है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने जिस लक्ष्य को सामने रखकर जन सहयोग से इस अभियान को पूरा करने का संकल्प लिया था। वह संकल्प पूरा होता नजर आ रहा है। क्योंकि जिस तरह से अभियान में सामाजिक संगठनों का सहयोग मिल रहा है वह काबिलेतारीफ है। खास तौर से भारत रक्षा दल और संत निरंकारी मंडल का। विगत पांच दिनों तक राजनीतिक दलों के अभियान से न जुड़ने के कारण तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी थी। लेकिन छठवें दिन भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ अभियान में भाग लेकर अपने संगठन की भागीदारी पूरी कर दी। अब मां तमसा को जनपद के अन्य राजनीतिक दलों के आने का इंतजार है। अब देखने वाले बात यह है कि यह राजनीतिक संगठन इस अभियान में अपनी भागीदारी कब निभाते हैं। क्योंकि यह कार्य जनता के हित का कार्य है। इसमें राजनीतिक दलों की भागीदारी किसी प्रकार से अनुचित नहीं है यह किसी पार्टी विशेष या किसी का निजी अभियान नहीं है। यह सबका अभियान है और इस अभियान में सबकी भागीदारी सुनिश्चित होगी तभी इसको अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed