फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हवादार और वातानुकुलित बनाये प्रतिक्षालय

हवादार और वातानुकुलित बनाये प्रतिक्षालय

Thu, 07 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
हवादार और वातानुकुलित बनाये प्रतिक्षालय
आजमगढ़। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने गुरुवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं की विशेष तौर से जांच की। यात्री प्रतिक्षालयों को हवादार और वातानुकूलित बनाये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही प्लेटफार्म दो को जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा। महाप्रबंधक की विशेष ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी। ट्रेन से उतरते ही वे फूट ओवरब्रिज पर पहुंचे जहां से पूरे स्टेशन क्षेत्र का विहंगम दृश्य देखा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एसके सत्येन ने उन्हें बताया कि आठ साल से वाशिंग पिट बन रही है, लेकिन अब तक यह पूरी नहीं हुई है। जिस पर महाप्रबंधक कुछ गौर करते कि इससे पहले ही दूसरे अधिकारी ने बात दूसरी तरफ घूमा दिया। प्लेटफार्म एक पर पहुंचते ही उन्होंने सभी प्रतिक्षालयों की स्थिति देखी। सभी प्रतिक्षालय पूरी तरह से पैक होने के चलते एकदम गर्म थे। जिस उन्होंने स्टेशन मास्टर को निर्देश दिया कि प्रतिक्षालयों को हवादार बनाया जाये। इसके साथ ही उन्होंने कुछ प्रतिक्षालयों को वातानुकूलित बनाने का भी निर्देश दिया। स्टेशन मास्टर ने आरक्षण केंद्र पर भी पहुंच कर सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुविधाएं दिलाना पहली प्राथमिकता है। जो भी कमियां है उन्हें तत्काल दुरुस्त करने, साफ -सफाई पर विशेष ध्यान देने और अतिरिक्त प्याऊ का इंतेजाम करने का भी उन्होंने निर्देश दिया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी एसके झा, मुख्य ट्रैक इंजीनियर एससी श्रीवास्तव, परिचालन प्रबंधक एमके सिंह, अपर रेल प्रबंधक पीसी जायसवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अजय, पीके पाठक, एमके सिंह, आरके शर्मा, स्टेशन मास्टर बाबू राम आदि मौजूद रहे। मेजवा संवाददाता के अनुसार महाप्रबंधक शाहगंज से जिले में प्रवेश किये। इसके पश्चात वे दीदारगंज,्र खुरासन रोड, सरायमीर, रानी की सराय आदि स्टेशनों को देखते हुए आजमगढ़ स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed