{"_id":"5ae8b0574f1c1b9f098b79db","slug":"171525198935-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से बालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में डूबने से बालक की हुई मौत
Updated Tue, 01 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव स्थित पोखरे में मंगलवार की सुबह डूबने से बालक की मौत हो गई। बालक की लाश लेकर थाने पहुंचे ग्रामीणों ने पोखरा मालिक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव कर लिया। करीब छह घंटे तक थाने का घेराव करने के बाद पुलिस तहरीर लेकर पोखरा मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मृत बालक परजीत राजभर (सात) पुत्र रमेश राजभर मोलनापुर गांव का निवासी था। वह तीन भाईयों में छोटा था। उसका पिता मुंबई रहता है। जमूरपुर गांव निवासी सूरज का मोलनापुर गांव में पोखरा है। मंगलवार की सुबह परजीत शौच करने के बाद पोखरे में हाथ धोने चला गया। इस दौरान पानी में गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग परजीत की लाश लेकर रानी की सराय थाने पहुंचे और पोखरा मालिक सूरज की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि सूरज ने परजीत को पोखरे में ढकेल दिया जिससे उसकी मौत हुई है। थाने के घेराव के दौरान कार्रवाई को लेकर कई बार ग्रामीणों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस तहरीर लेकर पोखरा मालिक सूरज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर परजीत की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।