{"_id":"5a78a9684f1c1bff388b691d","slug":"171517857128-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद से जागे, फिर बी पहले दिन छोटे निर्माणों तक सीमित रहा एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद से जागे, फिर बी पहले दिन छोटे निर्माणों तक सीमित रहा एडीएम
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अमर उजाला की ओर से मुद्दा उठाने के बाद आखिरकार आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की नींद खुल गई। सोमवार को अवैध निर्माणों को गिराने के लिए एसडीएम के साथ एडीए की टीम मैदान में उतरी जरूर, लेकिन टीम ने बड़े निर्माणों को छोड़कर छोटे-छोटे निर्माणों पर अपनी निगाह रखी और उन्हें बुलडोजर से हटाकर कार्रवाई की गई। उस दौरान टीम ने सिधारी में निर्माणाधीन भवन की शटरिंग गिरा दी।
जिले में अवैध रूप से हो रहे निर्माणों और प्राधिकरण की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई न करने के मुद्दे को अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से उठाया जा रहा है। वहीं प्राधिकरण के कर्मचारी मजिस्ट्रेट और फोर्स न मिलने को कारण बताकर कार्रवाई से बच रहे थे। अमर उजाला की ओर से मुद्दा उठाने के बाद उच्च अधिकारियों ने प्राधिकरण के सचिव और कर्मचारियों पेंच कसे तो सोमवार को एसडीएम सदर एडीए टीम को साथ लेकर मैदान में उतर गए। इस दौरान एडीए की ओर से नगर में कई जगहों पर हो रहे जिन निर्माणों को चिह्नित किया गया था। उनमें से कई को ढहाने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही टीम ने कई अवैध निर्माणों को भी रुकवाया। टीम ने सिधारी में हो रहे एक अवैध निर्माणाधीन शटरिंग को ढहा दिया। नरौली के पास स्थित कृष्णा कॉलेज पहुंची। यहां ग्रीनलैंड में नवनिर्मित वाशिंग पिट को बुलडोजर के सहारे हटाया गया। हालांकि टीम ने अपना पूरा ध्यान छोटे निर्माणों पर ही केंद्रित किया, बड़े निर्माणों की ओर टीम ने ध्यान नहीं दिया।
00000000
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आज एसडीएम सदर और नगरपालिका ईओ प्रशांत कुमार के साथ हम लोगों ने नगर क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पांच से छह स्थानों पर हो रहे अवैध निर्माण को रोका गया। सिधारी और कृष्णा कॉलेज के सामने से अवैध निर्माण को ढहाया गया। जल्द ही नगर में चिह्नित अन्य अवैध निर्माणों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाबू सिंह, एडीए सचिव।
नाले पर हुआ अतिक्रमण हटवाया गया
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र के सोहौली गांव में काली माता मंदिर के बगल में स्थित पोखरी से सड़क के किनारे तक बने 400 मीटर नाले पर गांव के मनबढ़ों का कब्जा है। इनके द्वारा फेंके गए कचरों की वजह से नाला जाम हो गया है। जलनिकासी प्रभावित है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए गांव के लोगों ने एसडीएम मार्टीनगंज से इसकी शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर राजस्वकर्मियों ने सोमवार को कब्जा हटवा दिया। इससे गांव वालों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम मार्टीनगंज इंद्रभान तिवारी ने बताया कि नाले पर अतिक्रमण करने की शिकायत मिली थी। सोमवार को राजस्वकर्मियों को भेजकर अतिक्रमण हटवा दिया गया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
स्कूल की जमीन पर किया था अतिक्रमण
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के तेंदुआ गांव में श्रावस्ती मॉडल के तहत सरकारी जमीनों पर हुआ अवैध अतिक्रमण सोमवार को राजस्वकर्मचारियों ने हटवा दिया। इस दौरान पता चला कि दबंग स्कूल की जमीन पर कब्जा कर उस पर खेती कर रहे हैं। उक्त कब्जा को भी हटवा दिया गया।
राजस्व निरीक्षक श्याम बिहारी वर्मा ने बताया कि ग्राम तेंदुआ में गाटा संख्या 198 प्राथमिक विद्यालय के नाम से जमीन अंकित थी। जिसके कुछ भाग पर गांव के रामप्यारे ने कब्जाकर खेती कर रहा था। राजस्वकर्मियों ने ट्रैक्टर से रामप्यारे द्वारा किए गए कब्जा को खाली करवा दिया गया। इसीक्रम में गाटा संख्या 227 चकमार्ग पर वकील द्वारा सरसों की बुवाई की गई थी। जबकि गाटा संख्या 200 घूर गड्ढा के नाम से अंकित है। उस पर गांव का एक व्यक्ति कब्जा किया था। गाटा संख्या 197 नाले के नाम से अंकित है। गांव के महाजन द्वारा पाटकर अरहर की फसल बोई गई थी। राजस्वकर्मियों ने सभी अवैध कब्जों को हटवा दिया। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा। (ब्यूरो)आशीष तिवारी