{"_id":"5a68d5ab4f1c1ba2268b65eb","slug":"171516819883-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच विवाद सुलझाने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच विवाद सुलझाने की पहल
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़/फूलपुर। फूलपुर तहसील में अभद्रता को लेकर वकीलों और एसडीएम के बीच जारी गतिरोध बुधवार को जिलाधिकारी तक पहुंच गया। बैठक के बाद जिलाधिकारी के पास पहुंचे दी डिस्ट्रिक्ट बार एसेासिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएम से एसडीएम के स्थानांतरण की मांग उठाई। डीएम ने भी अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच विवाद सुलझाने की पहल करते हुए दोनों पक्षों में वार्ता कराने की बात रखी। फिलहाल अधिवक्ताओं ने वक्त मांगा है।
कई दिनों से अधिवक्ता एसडीएम के अभद्र व्यवहार को लेकर हड़ताल पर हैं और विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले को लेकर बुधवार को दी डिस्ट्रिक्ट बार एसेासिएशन की बैठक संघ के सभागार में अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फूलपुर प्रकरण में तहसील बार एसोसिएशन फूलपुर के प्रस्ताव का समर्थन किया गया। फूलपुर एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की गई। कहा कि सुबाष पांडेय के प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराया जाए। प्रस्ताव पारित कर बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। इसके बाद अधिवक्ता जिलाधिकारी सीबी सिंह से मिले। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल से हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराने की बात कही। लालचन्द यादव ने कहा कि 25 तारीख को सदन की बैठक में इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर अजय कुमार, जनार्दन यादव, रामशब्द यादव, सत्यविजय राय, संदीप प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन मंत्री अजय कुमार ने किया।