{"_id":"5a3aa8d14f1c1bce408be42a","slug":"171513793745-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब, मजदूर, नौजवानों के लिए नहीं है कोई नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब, मजदूर, नौजवानों के लिए नहीं है कोई नीति
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बिजली के डेढ़ गुना बढ़े दाम, भ्रष्टाचार, पेट्रोलियम उत्पादन को जीएसटी के दायरे में लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(माले) के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को मंडल अध्यक्ष बी राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य कमेटी के सदस्य कामरेड हामिद अली ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार जन विरोधी हैं। इनके पास गरीब, मजदूर और नौजवानों के लिए कोई नीति नहीं है। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने स्वामीनाथन रिपोर्ट सरकार से अतिशीघ्र लागू किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों को लूटने से सिर्फ वामपंथ बचाएगा। वामपंथी दल के नेता जयप्रकाश नरायन ने कहा कि केंद्र सरकार ने करोड़ों बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था, रोजगार तो नहीं दिया बल्कि उन नौवजवानों को बांटने की राजनिति कर रही है। प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफलता नजर आ रही है। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। लूट, हत्या, डकैती जैसी घटनांए आए दिन हो रही है। सभा को जियालाल, चंद्रमोहन यादव, बशीर मास्टर, जिलामंत्री श्रीकांत सिंह, त्रिलोकी आदि ने संबोधन किया। संचालन भाकपा मार्क्सवादी के जिला मंत्री कामरेड रामनयन राम ने किया। इस मौके पर मखडू राजभर, रामनेत यादव, सुदर्शन सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे।