फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो ब्लाकों के हर गांव से एक जोड़ा होगा सामुहिक विवाह में शामिल

दो ब्लाकों के हर गांव से एक जोड़ा होगा सामुहिक विवाह में शामिल

Thu, 14 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
दो ब्लाकों के हर गांव से एक जोड़ा होगा सामुहिक विवाह में शामिल
लाटघाट। सगड़ी तहसील के कृष्णा पटेल महाविद्यालय रोहुवार बैदौली परिसर में बुधवार को चार मार्च को होने वाले 501 जोड़ा सामूहिक दहेज रहित विवाह को लेकर बैठक हुई। जिसमें हरैया और अजमतगढ़ विकास खंड के चार दर्जन से अधिक गांवों के ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया और विवाह के आयोजन के सफलता की रणनीति बनाई। बैठक में कार्यक्रम के आयोजक और संयोजक राम सकल सिंह पटेल ने चार मार्च को होने वाला सामूहिक दहेज रहित विवाह, जिसका लक्ष्य 501 जोड़ा रखा गया है के संदर्भ में जानकारी दी। ग्राम प्रधान बेलकुंडा परमानंद वर्मा ने कहा कि हम सभी लोग अपने-अपने गांव से एक-एक जोड़े की शादी करा दें तो भी 200 से ज्यादा शादियां हो जाएंगी। अध्यक्षता रामसरन यादव ने किया। इस मौके पर पल्टन यादव, कुशहर निषाद, परमानंद वर्मा, अशोक लाल यादव, नागेंद्र सिंह पटेल, रविंद्र चौहान, हरिकेश यादव, फूला यादव, रुदल सोनकर, श्याम कुमार यादव, बृजेश यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रधान संघ अध्यक्ष राम सरन यादव और संचालन कल्पनाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed